तेलंगानाके नगरीय विकास मन्त्री केटी रामारावका वक्तव्य कहा, “हम बहुत सहिष्णु हैं, मुनव्वर फारूकी और कुणाल कामराका हैदराबादमें कार्यक्रम करनेके लिए स्वागत है”
१८ दिसम्बर, २०२१
तेलंगानाके मुख्यमन्त्री के. चंद्रशेखर रावके बेटे और राज्यके नगर प्रशासन और नगरीय विकास मन्त्री केटी रामारावने विवादास्पद एवं कथित ‘स्टैंडअप कॉमेडियन’ मुनव्वर फारूकी और कुणाल कामराके बेंगलुरुमें कार्यक्रम निरस्त होनेके पश्चात उन्हें हैदराबाद आकर कार्यक्रम करनेका निमन्त्रण दिया है । रामारावने (केटीआरने) कहा, “हम हैदराबादमें अभी ‘कॉमेडियन्स’का स्वागत करते हैं । वे यहां आकर ‘परफॉर्मेंस’ दे सकते हैं । कार्यक्रम कर सकते हैं । राज्य शासन बहुत सहिष्णु है ।”
बेंगलुरूमें विवादित ‘कॉमेडियन्स’का कार्यक्रम निरस्त किए जानेपर कर्नाटक शासनपर व्यंग्यात्मक टिप्पणी (तंज) करते हुए केटी रामाराव कहते हैं, “आप एक ‘कॉस्मोपॉलिटन’ नगर होनेका प्रतिवाद (दावा) करते हैं । उसके पश्चात भी आप ‘कॉमेडी’ को इतनी गम्भीरतासे लेते हैं । मैं इससे सहमत नहीं हूं ।”
बता दें कि हिन्दू घृणा फैलानेवाला मुनव्वर फारूकी और कुणाल कामरा खासा विवादोंमें रह चुके हैं । समूचे देशमें उनके कई कार्यक्रम निरस्त हो चुके हैं ।
मन्त्रीजी यदि आपका शासन सचमें सहिष्णु हैं तो इस्लामी प्रतीकोंका उपहास करनेवालोंको भी आमन्त्रित कीजिए ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply