१३ वर्षीय बच्चीसे दुष्कर्मके पश्चात कर दी हत्या, ‘ब्रिटेन’ भागकर गए अपराधीकी ऑस्ट्रिया ‘पुलिस’ने की मांग


१८ दिसम्बर, २०२१
      अफगानिस्तानके २३ वर्षीय रसूली जुबैदुल्लाहने ऑस्ट्रियाके विएना नगरमें एक १३ वर्षीय बच्चीसे दुष्कर्मकर हत्या कर दी थी और शवको निर्दयतासे एक कम्बलमें लपेटकर, उसने नगरमें एक पेडपर रख दिया था ।  लगभग ३०० मीटरकी दूरीपर, क्षत-विक्षत शव मिला । ‘डीएनए’ भी जुबैदुल्लाहसे मिलता पाया गया था । इस अपराधमें ‘अफगानी’ शरणार्थियोंका एक समूचा समूह सम्मिलित बताया गया था । हत्याके पश्चात, वह भागकर फ्रांसके दोनकिर्क नगर पहुंचकर, कई लोगोंको लेकर जा रही एक नावमें बैठकर, ‘ब्रिटेन’में छद्म नामसे शरण ले ली थी । ऑस्ट्रिया ‘पुलिस’ने ‘ब्रिटेन’की ‘पुलिस’को जुबैदुल्लाहकी सूचना दी ।
      ‘माइग्रेशन वॉच यूके’के अध्यक्ष (चेयरमैन) अल्प मेहमेटका कहना है, “उसने जब अफगानिस्तान छोडा था, तब वह अल्प आयुमें था । उसके पास ऐसा कोई ठोस कारण नहीं था कि वह अपना पैतृक देश छोडे ।”
इस जघन्य काण्डपर बोलते हुए ऑस्ट्रियाके विदेशमन्त्रीने कहा है, “अफगानी शरणार्थियोंने अपने नियमोंको तोडा है । हम उन्हें काबुल जानेवाले विमानमें पुनः बैठाकर भेजेंगे । भले ही वहां ‘तालिबान’का शासन क्यों न हो ?”  एक वार्तालापमें मृतकाकी मांने अफगानियोंके लिया कहा, “ये यहां क्यों हैं ? इन्हे यहांसे कब निकाला जाएगा ? कहां गए हमारे अधिकारी और नेता ?”
       एक हत्याके कारण अपराधीको स्वदेश भेज दिया जाएगा और भारतमें विदेशियोंद्वारा प्रतिदिन हत्याएं किए जानेपर भी उन्हें स्वतन्त्र कर दिया जाता है । भारतके शासक विदेशियोंसे ऐसी नीति कब सीख पाएंगे ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution