दरभंगा सिकंदराबाद ‘एक्सप्रेस’में विस्फोटका प्रयास करनेवाले ५ लश्कर आतङ्कियोंके विरुद्ध ‘एनआईए’ने प्रविष्ट किया आरोप-पत्र


२४ दिसम्बर, २०२१
         बिहारके दरभंगा रेलयान स्थानकपर हुए ‘बम’ विस्फोटकी जांच कर रही राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरणने (एनआईएने) विशेष ‘एनआईए’ न्यायालयमें आरोपियोंके विरुद्ध अब आरोप-पत्र (चार्जशीट) प्रविष्ट कर दिया है । इसमें जांच अभिकरणोंने ‘लश्कर-ए-तैयबा’के पांच आतङ्कियोंके नामोंका भी उल्लेख किया गया है । जांच अभिकरणोंने उत्तर प्रदेशके शामली जनपदके कैरानामें रहनेवाले मोहम्मद नासिर व उसके भाई इमरान मलिकके विरुद्ध यह आरोप-पत्र प्रविष्ट किया गया है । दोनों आरोपी भाग्यनगरके (हैदराबादके) निवासी हैं । वहीं अन्य आरोपी इकबाल मोहम्मद‌ मूल रूपसे शामलीका रहनेवाला हैं; परन्तु गत २६ वर्षोंसे वह पाकिस्तानके लाहौरमें रह रहा था । इन सभीके विरुद्ध ‘भादवि’की धारा-१२० ‘बी’ एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियमके अन्तर्गत अभियोग प्रविष्ट किया गया है । उल्लेखनीय है कि इस वर्ष १७ जून २०२१ को बिहारके रेलयान स्थानकपर धमाका हुआ था । प्रकरणकी जांच आरम्भमें ‘पुलिस’ने की थी; तत्पश्चात प्रकरण ‘एनआईए’को सौंप दिया गया, जिन्होंने रहस्योद्घाटन कर षड्यन्त्र उजागर किया था । इसमें आरोपी इकबाल व नासिरने स्थानीय स्तरपर ‘केमिकल’को क्रयकर ‘आईडी’को बनाया था और वस्त्रोंके ‘पार्सल’में रखकर सिकंदराबाद रेलयान कार्यालय भेजा था; क्योंकि दरभंगा ‘एक्सप्रेस’ रात्रिमें निकलती है; इसलिए आतङ्कियोंने रात्रिमें षड्यन्त्र रचा था; परन्तु उनकी योजना असफल हो गई और ‘पार्सल’ उतारते समय विस्फोट हो गया तथा ईश्वरीय कृपासे कोई भी चोटिल नहीं हुआ ।
        जो आतंकी आतंक फैला रहे हैं, उनका विरोध, उनके समाजवाले भी नहीं कर रहे हैं ! यह चिन्तनीय है और इस तथ्यसे हिन्दुओंको सीखना होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution