सूचनाके अधिकारपर कार्य करनेवाले कार्यकर्ताके पगमें ‘ठोंकी कील’, मूत्र पिलाया, कांग्रेस शासित राजस्थानमें मदिरा ‘माफियाओं’का भय
२४ दिसम्बर, २०२१
राजस्थानके बाडमेरमें मदिरा ‘माफियाओं’के परिवाद करनेवाले ‘आरटीआई’ कार्यकर्ताकी अत्यन्त निर्दयतासे पिटाई की गई है । ‘आरटीआई’ कार्यकर्ता अमरारामके पगोंमें ‘कीलें ठोंक’ दी गई हैं । उन्हें मूत्र पिलाया गया । इस समय अमरारामकी स्थिति गम्भीर बताई जा रही; यद्यपि समाचार यह भी है कि राजस्थान ‘पुलिस’ने इस प्रकरणमें अभियोग प्रविष्ट करके आरोपितोंकी खोज आरम्भ कर दी है । यह घटना बुधवार, २२ दिसम्बर, २०२१ की है ।
सूचनाके अनुसार, अमराराम जोधपुरसे गांव चिमोणियोंकी ढाणी जा रहे थे । तभी मार्गमें वाहनपर (स्कोर्पियो) सवार ८ अपराधियोंने उनका अपहरण कर लिया । उन्हें कुंपलिया गांवमें एक निर्जन स्थानपर ले जाकर निर्दयतासे मारा गया । पीडितके शरीरमें ‘हड्डियों’में ‘टूट-फूट’ बतायी जा रही है । पीडितके पगोंपर लोहेकी छड अर्थात ‘सरियों’से मारा-पीटा है । पगोंमें ‘कीलें’ ठोंकनेके लिए ‘हथौडा’ चलाया गया । जिससे बताया जा रहा है कि ‘सरिया’ ‘आर-पार’ हो गया । वहीं उनकी स्थिति गम्भीर होनेके कारण जोधपुर स्थानान्तरित कर दिया गया है ।
राजस्थानमें विधि व्यवस्थाकी स्थिति अत्यन्त दयनीय है । प्रतिदिन महिलाओंके प्रति अपराध, भ्रष्टाचार और सामाजिक कार्यकर्ताओंके प्रति हिंसा रोकनेका नाम नहीं ले रही है । अन्य राज्योंमें विधि और सुव्यवस्थापर प्रश्न उठानेवाली कांग्रेस क्या स्वयं शासित राज्योंमें विधि एवं सुव्यवस्थाकी स्थिति देखेगी ? आशा है प्रशासन उचित धाराओंमें प्राथमिकी प्रविष्टकर अपराधियोंको दण्ड दिलाएगी । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply