उत्तर प्रदेश शासनने उस मुसलमान युवकको दी सुरक्षा जिसने लगाए ‘जय श्रीराम’के उद्घोष, कट्टरपन्थी दे रहे थे धमकी


२३ दिसम्बर, २०२१
      ‘जय श्रीराम’के उद्घोष लगानेवाले मुसलमान युवकको उत्तर प्रदेश शासनने सुरक्षा उपलब्ध कराई है । अहसान रावने चार दिसम्बर २०२१ को सहारनपुरमें केन्द्रीय गृहमन्त्री अमित शाहकी जनसभामें (रैलीमें) ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माताकी जय’के उद्घोष लगाए थे । इसके पश्चातसे ही उन्हें कट्टरपन्थी धमकी दे रहे हैं ।
      वरिष्ठ ‘पुलिस’ अधीक्षक आकाश तोमरने बताया कि गत दिनों सहारनपुरमें आयोजित जनसभामें अहसान रावने कुछ उद्घोष किए थे, जिसके पश्चात उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं । इस सम्बन्धमें अहसान रावने सहारनपुरके जनपदाधिकारी और वरिष्ठ ‘पुलिस’ अधीक्षकको पत्र लिखकर सुरक्षाकी मांग की थी । ‘पुलिस’ अधीक्षकने बताया कि अहसान रावके अनुरोधपर जनपद प्रशासनने उन्हें ‘गनर’ (बन्दूकधारी सुरक्षाकर्मी) उपलब्ध कराया है ।
      अहसान रावका कहना है कि वह हमेशा राष्ट्रके प्रति समर्पित रहकर देशहितको सर्वोपरि मानते है और ऐसी धमकियोंसे कदापि भयभीत होनेवाले नहीं हैं । उन्होंने कहा था, “देखिए भगवान राम हमारे पूर्वज हैं और हम सब भी श्रीरामके वंशज हैं । मुझे ‘जय श्रीराम’ बोलनेमें या ‘भारत माताकी जय’ बोलनेमें कोई समस्या नहीं है । जिस देशमें हम रह रहे हैं, उसकी जय-जयकार करनी चाहिए ।”
        अहसान रावने ऐसा कुछ भी अनुचित नहीं कहा है, जिस कारण उनको धमकियां मिले । चाहे कोई भी पन्थ हो, उन सभीके पूर्वज सनातनी हिन्दू ही है । इस महत्त्वपूर्ण तथ्यका जिस-जिसको भान हो रहा है, वे स्वयंको हिन्दुओंसे सम्बन्धित बतानेसे किंचित भी सकुचा नहीं रहे हैं; अतः योगी शासनका यह पग सराहनीय है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution