कर्नाटकमें अनेक मन्दिरोंमें हिन्दू देवी-देवताओंकी मूर्तियोंको खण्डित करनेवाला बन्दी, ‘पुलिस’ने सुरक्षा कारणोंसे आरोपितका अभिज्ञान गुप्त रखा
२२ दिसम्बर, २०२१
कर्नाटक ‘पुलिस’ने हिन्दू देवी-देवताओंकी मूर्तियोंको खण्डित करनेवाले व्यक्तिको १० दिसम्बरको केआर नगरके निकट सालीग्राम गांवसे बन्दी बनानेमें सफल रही । ‘पुलिस’ने सुरक्षा कारणोंसे आरोपितके अभिज्ञानको गुप्त रखा है । भेर्या ग्राम स्थित श्रीसिद्धलिंगेश्वर और महादेश्वर मन्दिरमें ‘तोड-फोडकर’ आरोपितने ‘शिवलिंग’को भी खण्डित कर दिया था । इसी ७ दिसम्बरको हुई इस घटनाके पश्चातसे क्षेत्रमें तनावकी स्थिति उत्पन्न हो गई थी । बताया गया था कि आरोपितने लक्ष्मी देवीकी मूर्तिको खण्डितकर उसे कुएंंमें फेंक दिया था । यह घटना केआर पेट ग्रामीण ‘थाना’ क्षेत्रकी है। आरोपितने ‘पुलिस’को बताया कि वह बीरवल्ली गांंवमें ‘ताला’ तोडकर हनुमान मन्दिरमें प्रवेश करनेवाला था; किन्तु स्थानीय लोगोंके पहुंंचते ही उसे भागना पडा ।
वैश्विक हिन्दू समाज अपने आस्था व देव स्थलोंकी सुरक्षा हेतु सज्ज रहे, जो मतान्तरितोंद्वारा आए दिवस क्षतिग्रस्त किए जा रहे हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply