कर्नाटकमें ९ लोगोंके परिवारने अपनाया हिन्दू धर्म, ४० वर्ष पूर्व पूवजोंने अपना लिया था ईसाई पन्थ
२८ दिसम्बर, २०२१
कर्नाटकके भद्रावती स्थित अंतरगंगे ग्राममें एक ही ईसाई परिवारके ९ सदस्योंने विश्व हिन्दू परिषदके कार्यकर्ताओंकी उपस्थितिमें घर-‘वापसी’ की और हिन्दू धर्म स्वेच्छासे स्वीकार किया । ५५ वर्षीय जयशीलनने बताया कि वह मूल रूपसे तमिलनाडुसे हैं; किन्तु ७ दशक पूर्व उनके पूर्वजोंने कर्नाटकके भद्रावतीमें बसनेका निर्णय लिया था । उनके पिता एलुमलाई एक दिहाडी श्रमिक थे और खनन कार्य करते थे । ४० वर्ष पूर्व उनके पिताने ईसाई पन्थ अपना लिया था; किन्तु अब इस परिवारने पुनः हिन्दू धर्ममें आनेका निर्णय लिया है । उन्होंने रविवार, २६ दिसम्बर, २०२१ को ये तथ्य बताए । जयशीलनका कहना है कि उनका जन्म तभी हो गया था, जब उनके पिता धर्मान्तरित नहीं हुए थे । ऐसेमें उन्होंने अपना धर्म बचपनसे हिन्दू ही बनाए रखा ।
शुभ समाचार है । जिन्हें सत्यका बोध हो चुका है, ऐसे सभी लोगोंका सनातन धर्ममें स्वागत किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply