सुलेमानने गुड्डू बनकर अल्पवयीन लडकीको फंसाया, घरसे भगाकर साई मन्दिरमें किया विवाह
२९ दिसम्बर, २०२१
बिहारके बांका जनपदके बेलहर थानेके अन्तर्गत आनेवाले एक गांवकी अप्लवयीन बालिकासे ‘फेसबुक’पर गुड्डू नाम बताकर सुलेमानने मित्रता की । सुलेमानने, गुड्डू बनकर लडकीको प्रेमजालमें फंसा लिया । उसे घरसे भागकर झारखंडके देवघरके पास जसीडीह आनेके लिए कहा । इस २४ दिसम्बरको लडकी बताए स्थानपर पहुंच गई । सुलेमानने कोयला नगरके साई मन्दिरमें उससे विवाह रचाया ।
शनिवार २५ दिसम्बरको कुछ क्रय करने घरसे निकली लडकी नहीं लौटी, तो परिजनने पुलिसको सूचित किया । उसके भ्रमणभाषकी स्थितिके आधारपर पुलिसने उसे ढूंढ लिया । सुलेमान पिता मोहम्मद अलाउद्दीनने उसे धनबादमें रखा था । वह धनबादके पिपराबेडाका ही निवासी है ।
‘लवजिहाद’की घटनाएं नित्य बढ रही हैं । कुछ राज्योंमें इसके विरुद्ध विधान गठित हुआ है । सभी राज्योंमें ऐसे विधान हों, जिससे ऐसे अपराधोंमें न्यूनता आए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply