‘अतरंगी रे’में भगवान शिवके लिए अपशब्द, हनुमानका अपमान, ‘लव जिहाद’को प्रोत्साहन इसीलिए रुष्ट हैं हिन्दू


 २९ दिसम्बर, २०२१
    आनंद एल रायके चलचित्र ‘अतरंगी रे’में अक्षय कुमार,  सारा अली खान और धनुषने निम्न कोटिका उपहासकर लोगोंकी आस्थाको चोटिल किया है । इस चलचित्रके अनेक दृश्योंमें अभिनेताओंद्वारा हिन्दू देवी-देवताओंका वीभत्स प्रस्तुतीकरण और धर्मग्रन्थोंका अपमान किया गया है, जिससे लोग आक्रोशित हैं । भगवान शिव और हनुमानको लेकर अपशब्दोंका प्रयोग किया गया है, वहीं रामायणकी भी आपत्तिजनक व्याख्या की गई है । चित्रपटमें हिन्दू लडकी और मुसलमान लडकेवाला परिपेक्ष्य डालकर ‘लव जिहाद’को भी प्रोत्साहित किया गया है । हिन्दू धर्ममें आस्था रखनेवाली वृद्ध महिलाको ही चलचित्रका ‘विलेन’ दिखाया गया है । इन सबको लेकर लोग अत्यधिक रुष्ट दिखाई पड रहे हैं ।
       इसके अतिरिक्त बिहारका भी किसी माध्यमसे उपहास किया गया है, वहांंकी भाषाको आपत्तिजनक रूपसे प्रस्तुत किया गया है । दक्षिण भारतकी तमिल भाषाको हीन रूपसे प्रस्तुत किया गया है ।
      यदि यही कौशल, कला, वैभव व अभिनयका विवेकपूर्वक उपयोगकर सभीके उत्कर्ष हेतु किया गया होता तो इससे समाजका कल्याण होता ; किन्तु भ्रामक, काल्पनिक, अवास्तविक व हीन छविसे ग्रसित चलचित्र जगतके निर्देशक व अभिनयकर्ता; परमात्मा एवं उच्च कोटिके देवी-देवताओंका समाजके समक्ष वीभत्स प्रस्तुतीकरणकर स्वयंमें अन्तरविद्यमान दिव्यताका ही ह्रासकर अधःपतनको उद्यत हैंं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution