मोहम्मद अब्दुला पुनः बने उमेश राय, मुंडन, स्नानकर जनेऊ पहना, १५ वर्ष पश्चात की घर ‘वापसी’


२७ दिसम्बर, २०२१
  बिहारके समस्तीपुरके मोहम्मद अब्दुल्ला पुनः स्वेच्छासे उमेश राय बन गए हैं । १५ वर्ष पश्चात उन्होंने घर ‘वापसी’ की है । एक व्यक्तिके सम्पर्कमें आकर इस्लाम स्वीकारनेवाले उमेश रायको वास्तविकताका बोध हुआ कि मुसलमान समुुदायके लोग उसे अपना नहीं मानते । इसके पश्चात उन्होंने पुनः हिन्दू धर्ममें लौटनेका निर्णय किया ।
  शनिवार, २५ दिसम्बर, २०२१ को ग्रामके काली मन्दिरमें घर ‘वापसी’ कार्यक्रमका आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य भूमिका हिन्दू पुत्र संगठनकी रही । सर्वप्रथम मोहम्मद अब्दुल्लाने मुण्डन करवाया । इसके पश्चात स्नानकर हिन्दू रीतिके अनुसार पाग और जनेऊ देकर उनकी घर ‘वापसी’ करवाई गई । उमेशने प्रशासनसे मुसलमान समुदायसे अपने प्राणोंके रक्षणकी याचना भी की है ।
         अहिन्दू पन्थोंमें चाहे जिस भी कारणसे व कालमें हिन्दू मतान्तरित हुए हों, वे सनातन धर्ममें पुनः लौटनेकी इच्छा हृदयमें संजोए रखे हों, वे निःसंकोच, निडरतापूर्वक, निष्छल व विशुद्ध अन्तःकरणसे सनातन धर्ममें पुनः लौटें तथा सनातन धर्मानुसार दिव्य आचरण व योग्य साधनाका अनुसरण करें, इसीमें परम कल्याण निहित है, इससे धर्मान्तरणका कुचक्र सर्वत्र रुकेगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution