मैनपुरीमें चल रहा था प्रलोभन देकर धर्मान्तरणका कुकृत्य, स्थलपर पहुंचे हिन्दू संगठनके लोगों व ‘पुलिस’पर ग्रामीणोंने किया प्रहार


२६ दिसम्बर, २०२१
         उत्तर प्रदेशके मैनपुरी जनपदमें धर्मान्तरणकी सूचनापर प्रकरण स्थलपर पहुंचे हिन्दूवादी संगठनों व ‘पुलिस’पर ग्रामीणोंद्वारा ‘पत्थरबाजी’ किए जानेका प्रकरण उजागर हुआ है । हिंसाको लेकर हिन्दूवादी संगठनोंने ‘थाने’में परिवाद प्रविष्ट किया है; परन्तु अभीतक किसीको बन्दी नहीं बनाया गया है । समाचारके अनुसार मैनपुरी जनपदके किशनी ‘थाना’ क्षेत्रके नगला बख्ती गांवमें धर्म परिवर्तनको लेकर एक सभाका आयोजन किया गया था । इसमें भोजका भी आयोजन था । सूचना मिलनेके पश्चात हिन्दू जागरण मंचके पदाधिकारीयोंनें इसकी सूचना ‘पुलिस’को दी तथा स्वयं उस स्थलपर पहुंच गए । आरोप है कि गांवके ७१ वर्षीय नेत्रहीन वृद्ध मेवालालनें इस भोजका नियोजन किया था, जिसमें प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तनका कार्य किया जा रहा था । ‘पुलिस’ ग्रामीणोंसे जानकारी एकत्रित करने लगी, इसी मध्य ग्रामीणोंने हिन्दू जागरण मंचके लोगोंके साथ अभद्रताकर उन्हें अपशब्द कहना आरम्भ कर दिया । इसके पश्चात ग्रामीणोंद्वारा ‘पत्थरबाजी’ आरम्भ हो गई और जागरण मंचके पदाधिकारी तथा ‘पुलिसकर्मियों’को वहांसे भागना पडा । नगला बख्ती गांवके ‘थाना’ अधिकारी धर्मेंद्र कुमारने बताया कि परिवाद प्रविष्ट होनेके पश्चात अभीतक किसीको बन्दी तो नहीं बनाएगा है; परन्तु प्रकरणकी जांचकर आगेकी कार्यवाही शीघ्रकी जाएगी ।
      भारतमें दृष्टिगत होते सभी अहिन्दू भय व ‘लालच’के कारण ही अपने मूल धर्मसे पृथक हुए हैं । ‘इस्लामी’ आक्रान्ताओं व ब्रिटिश कालसे ही धर्मान्तरणका कृत्य चला आ रहा है और इसकी जडें समयके साथ इतनी गहरी हो चुकी है कि इन्हें काटना अब शासनके लिए ‘टेडी खीर’ सिद्ध हो रहा है; इसीलिए अब हिन्दुओंका धर्मरक्षण हेतु संगठित होना आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution