‘वनवासियोंकी संस्कृति सुरक्षित रखेंगे’, ईसाई ‘मिशनरियों’के विरुद्ध आदिवासी संगठन, छत्तीसगढमें ‘महा अभियान’


२६ दिसम्बर, २०२१
             छत्तीसगढमें निरन्तर चल रहे धर्मान्तरणके विरुद्ध ग्रामवासी आदिवासी सक्रिय हो गए हैं । जनजातीय सुरक्षा मंचके सदस्योंसे पूर्व मन्त्री गणेशराम भगत मिले । उन्होंने कहा कि आदिवासी प्राचीन संस्कृति सुरक्षित रखने हेतु प्रत्येक गांवमें युवाओंके गुट बनाए जाएंगे ।
             नक्सलवाद, धर्मान्तरण व भ्रष्टाचारके विरुद्ध प्रारम्भसे ही मुखर रहे गणेशराम भगतने बताया कि उन्हें बाल्यकालसे शंकराचार्य स्वामी श्रीस्वरूपानन्द सरस्वतीजीका सानिध्य प्राप्त हुआ है; अतः वे धर्मरक्षा हेतु कटिबद्ध हैं । जो नेता मौन धारण करके यह सब देख रहे हैं, उन्हें जनता चुनावमें उत्तर देगी ।
             उल्लेखनीय है कि जशपुर जनपदके पत्थलगांव, जशपुर व बगीचामें ईसाई ‘मिशनरी’ चंगाई सभाकर लोगोंको भ्रमितकर धर्मान्तरण हेतु बाध्य करते हैं ।
           ईसाई ‘मिशनरीज’ सर्वत्र धर्मान्तरण करवाने हेतु साम, दाम, दण्ड, भेद सभी नीतियां अपना रहे हैं । विशेषकर भोलेभाले आदिवासियोंको प्रलोभन देकर नित्य धर्मान्तरण करवा रहे हैं । गणेशराम भगतजी उनकी सुध लेकर प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution