सारा अली खानके मन्दिरवाले छायाचित्रपर क्रोधित कट्टरपन्थी, महाकालको भी बोले अपशब्द
२५ दिसम्बर, २०२१
सारा अली खान एक बार पुनः मन्दिर जानेसे कट्टरपन्थियोंके विवादमें आ गई है । गत दिनों उसने महाकालेश्वर मन्दिर जाकर छायाचित्र साझा किए व ‘जय महाकाल’ लिखा ।
कट्टरपन्थियोंने तत्काल उसपर शाब्दिक आक्रमण कर दिया । किसीने लिखा, “तुम्हें लज्जा आनी चाहिए, अन्तमें अल्लाहको क्या उत्तर दोगी ?” एकने उसे कहा कि वह इस्लाम नहीं मानती तो नाम परिवर्तित कर दे । एकने लिखा कि अल्लाह तुम्हें मूर्तिपूजाके लिए क्षमा नहीं करेंगे । एकने उनके अभिनेत्री होनेपर आपत्ति की, तो किसीने उन्हें गोमूत्र पीनेको कहा तो एकने क्रोधवश महाकालपर अपशब्द कहे ।
उल्लेखनीय है कि वह गत दिनों केदारनाथ गई थी तथा इस कारण भी कट्टरपन्थियोंद्वारा ‘ट्रोल’ हुई थी ।
जिन जिहादियोंकी, एक मुसलमान युवतीके मन्दिर जानेसे, असहिष्णुता सामने आ रही है, वे अन्य हिन्दुओंके लिए कितने सहिष्णु होंगे ? विचार करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply