कालीचरण महाराज बनाए गए बन्दी, धर्म-संसद’में गांधीपर आपत्तिजनक टिप्पणीका आरोप 


३० दिसम्बर, २०२१
कालीचरण महाराज बन्दी बना लिए गए हैं । समाचार प्रतिवेदनके अनुसार उन्हें मध्य प्रदेशके खजुराहोसे बन्दी बनाया गया है । उनपर छत्तीसगढकी राजधानी रायपुरमें आयोजित धर्म संसदमें गांधीपर आपत्तिजनक टिप्पणी करनेका आरोप है । इसको लेकर उनपर रायपुर और महाराष्ट्रके पुणेमें प्रकरण प्रविष्ट किया गया था । अब समाचार आ रहा है कि रायपुर ‘पुलिस’ने खजुराहोके एक ‘होटल’से उन्हें बनाया है ।
उनके विरुद्ध रायपुरके टिकरापारा थानेमें प्रकरण प्रविष्ट किया गया था । जिस धर्म-संसदमें गांधीको लेकर अपमानजनक बात की गई थी वह २६ दिसंबर २०२१ को रायपुरके रावण भाटा क्षेत्रमें आयोजित की गई थी । आरोप है कि कालीचरण महाराजने गांधीकी हत्याको उचित बताते हुए गोडसेको नमन किया था । कथित रूपसे उन्होंने मंचसे कांग्रेस नेताओंकी आलोचना करते हुए हिन्दू नेता चुननेकी बात भी श्रोताओंसे कही । इसके अतिरिक्त उन्होंने मुसलमानी पन्थको लेकर कहा था कि मुसलमान देशपर आधिपत्य स्थापित करना चाहते हैं ।
        कांग्रेसका यह आचरण उसका हिन्दूधर्म विरोधी आचरण है, जिसे सभी हिन्दुओंको समय रहते समझ लेना चाहिए । ये वही कांग्रेस है, जिसने हिन्दू देवी-देवताओंके नग्न चित्र बनानेवाले चित्रकार एम एफ हुसैनका समर्थन किया था तथा उन्हें संरक्षण दिया था । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution