जय श्रीरामका उद्घोष करनेवाले अहसानको डराया, मुसलमान समुदायसे सामाजिक बहिष्कार, मित्र-परिवारने छोडा साथ


०२ जनवरी, २०२२
योगी आदित्यनाथकी सभामें जय श्रीरामका उद्घोष करनेवाले सहरानपुरके अहसान रावको अब मुसलमान समुदायसे सामाजिक बहिष्कार झेलना पड रहा है । उनके मित्रों और सगे-सम्बन्धियोंने उनसे मुख फेर लिया है । यहांतक कि अब उनको डरानेके ‘कॉल’ आ रहे, जिसमें उन्हें ‘गैर’ मुसलमान बताया जा रहा । यह जनसभा २ दिसम्बर २०२१ को हुई थी, जिसमें अमित शाह भी सम्मिलित थे ।
समाचार प्रतिवेदनके अनुसार अहसानने कहा है, मैंने आवेशमें ये उद्घोष कर दिया था । मुझको पता भी नहीं था कि उनकी कोई ‘रिकार्डिंग’ कर रहा है । मुझे यह उद्घोष लगानेका कोई पश्चाताप भी नहीं है । अहसान रावकी उम्र लगभग २२ वर्ष है और वह किसान है ।
अहसानको जीवनका सङ्कट है । उसको भयभीत किया जा रहा है । उन्होंने कहा था कि राम उनके पूर्वज हैं और वह रामका वंशज है । साथ ही यह भी कहा था कि उन्हें जय श्रीराम बोलनेमें या भारत-माताकी जय बोलनेमें कोई आपत्ति नहीं है ।
      उपर्युक्त प्रकरणसे यह स्पष्ट होता है कि जिहादियोंमें कितनी सहिष्णुता है । क्या धर्मनिरपेक्षता रूपी उपनेत्र लगाए तथाकथित बुद्धिजीवी और राजनेता इस प्रकरणपर कुछ बोलेंगे ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution