हिन्दू विरोधी षड्यन्त्रोंका मिलेगा उत्तर’, कांग्रेस दल और समाजवादी दलके विरुद्ध सन्त समाजने की घोषणा, अखिलेश यादवके ‘चिलमजीवी’ वक्तव्यपर रुष्ट  


०१ जनवरी, २०२२
समाजवादी दलके प्रमुख नेता अखिलेश यादवद्वारा सन्तोंको ‘चिलमजीवी’ कहने और कांग्रेस दलके नेता राहुल गांधीके हिन्दुओंपर किए गए वक्तव्योंसे सन्त समाज रुष्ट है । सन्तोंने नेताओंकी इस अभद्र भाषाको हिन्दू समाजके विरुद्ध षड्यन्त्र बताया है । ऐसेमें इन नेताओंको शिक्षा देने हेतु अखिल भारतीय सन्त समिति उत्तर प्रदेशके १३ स्थानोंपर सन्त सम्मेलनका आयोजन करने जा रही है । अखिलेशद्वारा नवम्बर २०२१ में सन्तोंको ‘चिलमजीवी’ और एकरंगा कहनेपर अखिल भारतीय सन्त समितिने आपत्ति प्रकट की है । समितिके राष्ट्रीय महामन्त्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वतीने कहा, “सन्त समाज हिन्दुओं और उनकी सनातन परम्पराओं तथा संस्कृतियोंके विरुद्ध प्रलाप करनेवाले इन छद्म समाजवादी और ‘कांग्रेसियों’के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाएगा तथा इसमें समूचे राष्ट्रके सन्त सम्मिलित होंगे ।”
स्मरणीय है कि अखिलेश यादवने नवम्बर २०२१ में अपनी विजय रथयात्राके समय मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथका नाम लिए बिना कहा था कि ‘चिलमजीवी’ और एकरंगवाले राज्यको सुखी नहीं रख सकते हैं । वहीं राहुल गांधीने हिन्दू और हिन्दुत्व दोनोंको भिन्न बताते हुए कहा था कि हिन्दुत्ववादी मुसलमानोंको पीटते हैं ।
     क्या कभी समाजवादी अथवा कांग्रेस दलके किसी नेताको ‘मौलवियों’ अथवा इस्लामके विरुद्ध कुछ बोलते सुना है ? हिन्दुओ, ऐसे राजनीतिक दल मात्र मुसलमानोंके अधीन होकर राजनीति करते हैं,  यह समझ लें और सन्त समाजका पूर्णतया समर्थनकर इन दलोंको आगामी चुनावमें यथोचित उत्तर दें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution