इंदौरमें प्रार्थनाकी आडमें जनसमूह एकत्रितकर धर्मान्तरणका षड्यन्त्र, जनसमूह एकत्रित करनेवाले दम्पतिपर प्रकरण प्रविष्ट


०३ जनवरी, २०२१
               तेजाजी नगर ‘थाना’ ‘पुलिस’ने एक दम्पतिपर ‘कोरोना कर्फ्यू’ उल्लङ्घनका आरोप प्रविष्ट किया है । ‘थानेदार’ आर डी कानवाके अनुसार, ३१ दिसम्बरकी रात्रि १२ बजे ज्ञात हुआ था कि सनावदिया स्थित बन्द महाविद्यालयके परिसरमें एक विशाल जनसमूह नववर्ष मना रहा है । ‘पुलिस’ वहां गई तो आयोजक मनीष जाट व उसकी पत्नी मनीषा उस स्थलसे पलायन कर गए । वे गांव गुहाना जनपद सोनीपत निवासी हैं । उन्होंने यीशु  जन्मदिन मनानेके ‘बहाने’ निकटवर्ती ग्रामीणोंको बुला लिया था । इनपर आरोप है कि ये लोग धर्मान्तरण करवाते हैं ।
            हिन्दूवादियोंके ‘पुलिस’ लेकर पहुंचते ही  एकत्रित ग्रामीण भी घटनास्थलसे पलायन कर गए । ‘पुलिस’ने उस स्थानपर दृश्यपट बना लिए व मनीष तथा मनीषापर धारा १८८ के अन्तर्गत परिवाद प्रविष्ट कर लिया ।
       इससे पूर्व गत वर्ष भी इंदौरके एक ‘चर्च’में सामूहिक धर्मान्तरणका कार्यक्रम आयोजित हुआ था । ‘पुलिस’ने पहुंचकर वहां धर्मान्तरण रुकवाया था । ग्रामीण क्षेत्रों विशेषकर आदिवासी क्षेत्रोंमें ‘मिशनरीज’ व ऐसे छद्म हिन्दू नामधारी ईसाइयोंद्वारा, हिन्दुओंको प्रलोभन देकर तो कभी बलपूर्वक धर्मान्तरण होता रहता है । आवश्यक है कि इनपर कठोर कार्यवाही हो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : नई दुनिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution