‘कोरोना’को कारण बता तमिलनाडुके स्टालिन शासनने लगाया पोंगल पर्व मनानेपर प्रतिबन्ध, शुक्रवारसे रविवारतक मन्दिर जाना किया प्रतिबन्धित


०५ जनवरी, २०२२
      ‘कोरोना’को लेकर तमिलनाडुके मुख्यमन्त्री एमके स्टालिनने राज्यमें पोंगल पर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक सभाओंपर रोक लगा दी है । मुख्यमन्त्रीने घोषणा की है कि पोंगलसे सम्बन्धित सभी शासकीय और निजी कार्यक्रम स्थगित रहेंगे । इसके अतिरिक्त मुख्यमन्त्री स्टालिनने शुक्रवार, शनिवार और रविवारके दिन श्रद्धालुओंके मन्दिर जानेपर भी रोक लगा दी है ।
      पोंगल उत्सवपर रोक लगानेके निर्णयसे स्थानीय लोगों और ‘सोशल मीडिया’ ‘यूजर’में अत्यधिक आक्रोश है । उन्होंने शासनसे हिन्दू उत्सवसे कुछ दिवस पूर्व राज्यमें प्रतिबन्ध लगानेके विषयमें प्रश्न किया है । एक ‘सोशल मीडिया’ ‘यूजर’ने ‘ट्वीट’ किया, “क्रिसमस और नूतन वर्षके मध्य ऐसा क्यों नहीं किया ? ‘क्रिसमस’ तो लोगोंने बडे ही ‘धूमधाम’से मनाया ?” एक अन्य ‘यूजर’ने कहा कि तमिलनाडु शासनने राज्यको नूतन वर्ष और ‘क्रिसमस’;मनानेकी अनुमति देनेके पश्चात अब ‘जानबूझ’कर ऐसा किया है ।
      पोंगल पर्व तमिलनाडुमें मकर संक्रांतिके दिन मनाया जाता है । यह पर्व चार दिनोंतक मनाया जाता है । मकर संक्रांति और लोहडीकी भांति पोंगल भी फसल और किसानोंसे जुडा पर्व होता है, जिसे समूचे भारतमें पृथक-पृथक नामोंसे बडे ‘धूमधाम’के साथ मनाया जाता है ।
       राष्ट्र विरोधी सत्ताधारी दल और उनके मुखियाके द्वारा निरन्तर हिन्दू धर्मको लक्ष्य कर लिए जा रहे निर्णय बताते है कि उनको अन्य किसी पन्थके उत्सव नहीं दिखाई देते है । इस प्रकारकी हिन्दू विरोधी मानसिकताका समुचित उत्तर देनेका समय अब आ गया है; अतः सभी हिन्दू ऐसे निर्णयोंका संवैधानिक रूपसे प्रतिकार करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution