पूजा गुप्ताने ‘हेयर ड्रेसर’ जावेद हबीबकी क्षमाको नाटक बताते हुए कहा, “चलचित्रकी शैलीमें क्षमा मांगना स्वीकार नहीं”
०७ जनवरी, २०२२
थूक लगाकर केश काटनेको लेकर विवादोंमें घिरे प्रसिद्ध ‘ब्यूटीशियन’ और ‘हेयर डिजाइनर’ जावेद हबीबकी समस्याएं बढती जा रही हैं । इस प्रकरणमें अभियोग प्रविष्ट होनेके पश्चात अब पीडिता पूजा गुप्ताने कहा कि उन्हें जावेद हबीबकी क्षमा स्वीकार नहीं है । उन्होंने हबीबके क्षमा मांगनेके अभिनयको चलचित्रका नाटक बताया और कहा कि वे हबीबको दण्ड दिलाकर रहेंगी ।
पूजाने कहा कि वह जावेद हबीबको बताएंगी कि मंचपर एक महिलाका अपमान करनेका क्या दण्ड होता है ? जिससे कि भविष्यमें वह किसी भी महिलाका इस प्रकार अपमान न कर सकें । बता दें कि महिलाने इसका परिवाद मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथसे भी की है । उन्होंने मुख्यमन्त्रीके जालस्थलपर इसका परिवाद प्रविष्ट करवाया है, जिसके पश्चात मुजफ्फरनगरके मंसूरपुर ‘थाने’में अभियोग प्रविष्ट किया गया है ।
‘सोशल मीडिया’पर दृश्यपट सार्वजनिक होनेके पश्चात पूजा गुप्ताने बताया, “मैं बडौतकी रहनेवाली हूं । मैं एक ‘पॉर्लर’ चलाती हूं । मैं जावेद हबीबकी संगोष्ठीमें (सेमिनारमें) गई थी । उन्होंने ही मुझे मंचपर केश काटनेके लिए बुलाया था । इस मध्य उन्होंने मेरे साथ अभद्रता की । यह दिखानेका प्रयास किया कि यदि आपके पास पानी न हो तो थूकसे भी केश कटवा सकते हो । मैं अपने गलीके नाईसे केश कटवा लूंगी; परन्तु जावेद हबीबसे कभी नहीं ।”
जावेद हबीबको त्वरित ही बन्दी बनाया जाना चाहिए । एक महिलाका इस प्रकार सार्वजनिक मंचसे अपमान करना असहनीय है । ऐसे लोगोंको उचित दण्ड मिलना चाहिए, जो समाजमें महिलाओंका सम्मान नहीं करते; अतः सभी मंचोंसे इस जिहादीके विरुद्ध स्वर मुखर करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply