कक्षा दोकी हिन्दू विद्यार्थीने गणितका प्रश्न हल न करनेपर, दण्डके रूपमें शिक्षकने उसे ‘अल्लाह’की प्रार्थना करनेको कहा
१० जनवरी, २०२२
कर्नाटकके बेंगलुरूमें ‘ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल’की दूसरी कक्षामें पढनेवाली एक विद्यार्थीके पिता विक्रम सिन्हापर विद्यालयकी अपकीर्ति करनेके प्रकरणमें ‘पुलिस’में परिवाद प्रविष्ट किया है । इस विद्यार्थीको गणितका एक प्रश्न हल न करनेपर दण्डके रूपमें विद्यालयके शिक्षकने उसे ‘अल्लाह’की प्रार्थना करनेके लिए बाध्य किया गया था, साथ ही ‘यह विषय किसीको न बताए’, ऐसी धमकी भी दी गई थी । इस विषयका एक दृश्यपट बनाकर प्रसारित किया गया था । इसके पश्चात इस विद्यालयने अपकीर्ति करनेका परिवाद किया है ।
यद्यपि यह जांचका विषय है कि दृश्यपटकी वास्तविकता क्या है ? परन्तु इसमें कोई संशय नहीं कि इस प्रकारका प्रकरण मुसलमान विद्यार्थीके साथ हुआ होता, तो तर्कवादी और साम्यवादी अभीतक अल्पसंख्यक होनेका रुदन करते हुए, कोलाहल कर रहे होते । ऐसेमें विद्यार्थीको न्याय मिले और आरोपीको दण्ड, ऐसी हिन्दुओंकी मांग है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
साभार : सनातन प्रभात
Leave a Reply