शाओमी, ओप्पो और विवो इन ‘चीनी मोबाइल’ ‘कम्पनियों’की ओरसे भारतमें १ लाख करोड रुपयोंका धनार्जन; किन्तु एक भी रुपएका ‘कर’ नहीं भरा
१३ जनवरी, २०२२
शाओमी, ओप्पो और विवो इन ‘चीनी मोबाइल’ ‘कम्पनियों’द्वारा भारतमें १ लाख करोड रुपयोंका धनार्जनकर एक भी रुपयेका ‘कर’ ना भरनेका खेदजनक प्रकरण उजागर हुआ है । इस कारण भारत शासन अब इस प्रकरणकी गहनतासे जांच करनेवाला है । एक वरिष्ठ अधिकारीने बताया कि गत वर्षोंमें ‘चीनी कम्पनियों’के आर्थिक प्रतिवेदनके प्राथमिक मुल्याङ्कनमें चूक मिलनेके साथ ‘कर’ चोरी, धनार्जन छुपाना और उसमें गडबड करना, ऐसा प्रकरण भी उजागर हुआ है । इस कारण इन ‘कम्पनियों’के व्यापार पद्धतिकी भी जांच होनेवाली है । कुछ दिनों पूर्व ही भारतकी भिन्न-भिन्न जांच अभिकरणोंने विविध ‘चीनी मोबाइल’ ‘कम्पनियों’के कार्यालयोंपर छापे मारे थे । भारतमें ‘मोबाइल’के व्यापारमें ‘चीनी कम्पनियों’के वर्चस्वके कारण भारतीय कम्पनियां ‘कमजोर’ हो गई हैं ।
चीन व ‘चीनी कम्पनियों’की सभी राष्ट्रोंके साथ आर्थिक नीतियां मनमानीपूर्वक केवल स्वयंके आर्थिक लोभोंको सर्वोपरि रखती आईं है; जिससे स्थानीय स्तरके प्रतिष्ठानों व उनके उत्पादोंको व्यापक क्षति पहुंचती आई है । भारतीय नागरिक ‘चीनी’ वस्तुओं व सेवाओंपर आवश्यकताएं न्यून रखे; उक्त प्रतिष्ठानोंके सम्बन्धित अधिकारियोंसे त्वरित कर ‘वसूली’ हेतु उचित पग उठाए जाएं ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply