हिन्दू देवी-देवताओंको ६ ‘यूट्यूब चैनल’पर बोले जा रहे हैं अपशब्द, लोगोंके आक्रोशके पश्चात घण्टे भरमें दो ‘चैनल’ हटाए


१० जनवरी, २०२२
        ‘यूट्यूब’पर कुछ ऐसे ‘चैनल’ उपलब्ध हैं, जो निरन्तर हिन्दू देवी-देवताओंका अपमान कर रहे हैं और हिन्दू धर्मके विरुद्ध घृणा फैलानेका कार्य कर रहे हैं । इसीको लेकर शनिवार, ८ जनवरी २०२२ को ‘नेटिजन्स’ने (अन्तर्जालपर सक्रिय लोगोंने) ‘ट्विटर’से इन ‘चैनलों’के विरुद्ध कार्यवाहीकी मांग की । इन ‘चैनलों’के नामसे ही स्पष्ट हो रहा था कि ये हिन्दू देवी-देवताओंको अपमानित कर रहे थे । इनमेंसे एक तो बांग्लादेशसे संचालित किया जा रहा था ।
      इसी शृंखलामें ‘ट्विटर यूजर’ और विश्लेषक (एनालिस्ट) अंशुल सक्सेनाने ‘ट्विटर’पर कुछ ‘चैनलों’को ‘टैग’ किया था । अंशुलने जिन ‘चैनलों’को ‘टैग’ किया था । उसमें भगवान श्रीराम, भक्त हनुमान, माता सीता और मां काली समेत अन्य हिन्दू देवी-देवताओंको अपशब्द कहे जा रहे थे । ‘सोशल मीडिया’पर लोगोंके आक्रोशके पश्चात ‘ट्वीट’में जोडे गए ६ में से दो ‘चैनलों’को ‘यूट्यूब’ने हटा दिया है । अन्य तीन अभी भी चल रहे हैं । इन ‘चैनलों’के विरुद्ध अभीतक ‘यूट्यूब’ने कोई कार्रवाई नहीं की है ।
        यह प्रथम प्रकरण नहीं है, जब ऐसा हुआ है कि हिन्दू देवी-देवताओंका सार्वजनिक रूपसे अपमान किया जा रहा हो और देशके हिन्दू प्रतिक्रियाके नामपर परिवादकर कार्यवाहीकी प्रतीक्षा कर रहे हैं । गत दिवस एक शिक्षकने गणितके प्रश्नका उचित उत्तर न मिलनेपर ६ वर्षकी बच्चीसे ‘अल्लाह’के लिए प्रार्थना पढवाई थी, तब भी परिवाद किया गया था और न्यायकी प्रतिक्षा की गई । बात स्पष्ट है कि जबतक हम अपनी संस्कृति और सभ्यताका स्वयं सम्मान नहीं करेंगे, तबतक अन्य लोग इसका अपमान करते ही रहेंगे । यदि समय रहते कठोरता एवं एकताके साथ प्रतिकार करनेसे ही, ऐसे लोगोंको समुचित उत्तर दिया जा सकता है; अतः अब समय है स्वर मुखर करनेका ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution