अलवरमें एक अवयस्क विकलांग बच्चीसे सामूहिक दुष्कर्म
१४ जनवरी, २०२२
अलवरकी एक मूक-बधिर बच्चीके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है । दुष्कर्मियोंने बच्चीके गुप्तांगमें ‘धारदार’ वस्तुसे उसे घायल कर दिया । ‘पुलिस’को संशय है कि घटना एक निजी वाहनमें हुई है । बच्चीको गम्भीर रक्तरंजित अवस्थामें चिकित्सालय ले जाया गया । उसकी ३ घण्टेतक शल्यचिकित्सा करनी पडी ।
कुछ दिवस पूर्व, राजस्थानके भरतपुर जनपदके कैथवाडा ‘थाना’ क्षेत्रमें सामूहिक दुष्कर्म पीडित एक अवयस्क युवतीने सामाजिक अपमान सहन न होनेके कारण आत्महत्या कर ली । हफीज और मनीष, इन दो वासनान्धोंने उसका अश्लील श्रव्यदृश्य बनाकर सामाजिक माध्यमोंपर प्रसारित किया था ।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान पुलिसने घटनाके सम्बन्धमें कहा है कि युवतीके साथ दुष्कर्मकी पुष्टि नहीं हुई है ।
राजस्थान पुलिसका वक्तव्य स्पष्ट कर रहा है कि वह इस प्रकरणको दबा देना चाहती है; क्योंकि राजस्थानमें कांग्रेसका शासन है । कोई सामान्य व्यक्ति भी यह समझ सकता है कि कोई स्वयंको इस प्रकार घायल नहीं कर सकता है; अर्थात उस युवतीके साथ दुष्कर्म तो हुआ है । राजस्थान शासनपर सभी हिन्दू दबाव डालें कि प्रकरणकी निष्पक्ष जांचकर दोषियोंको दण्डित करे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply