महिलाओं और बच्चोंको लेकर अश्लीलता दर्शानेवाला महेश मांजरेकरका चलचित्र ‘नाय वरण भात लोन्चा कोन नई कोंचा’पर प्रतिबन्ध लगाएं
१३ जनवरी, २०२२
चलचित्र निर्माता महेश मांजरेकरके ‘नाय वरणभात लोन्चा, कोण नाय कोंचा’ इस मराठी चलचित्रकी झांकी (ट्रेलर) कुछ दिवस पूर्व ही सामने आई है । इसमें विद्यालयीन बच्चोंको बहुत अश्लील गतिविधियां करते एवं अपशब्द कहते दिखाया गया है । साथ ही महिलाओंको अनैतिक सम्बन्ध बनाते हुए दिखाया है । इससे बच्चों एवं समाजके मनपर विपरित परिणाम होनेवाला है । इस विषयमें राष्ट्रीय महिला आयोगकी प्रमुख रेखा शर्माने सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालयको पत्र लिखा है । यह चलचित्र १४ जनवरीको प्रस्तुत होनेवाला है ।
‘नई वरणभात लोंचाको नई कोंचा’के विज्ञापन-पत्रमें (पोस्टरमें) विभिन्न व्यक्तियोंको दिखाया गया है । इसकी कथा लगभग तीन दशक पूर्वकी है। ‘मिल’ श्रमिकों और उनके परिवारपर तालाबन्दीका (हडतालका) दुखद प्रभाव, उनकी दुर्दशा, उनकी पीडा, तालाबन्दीसे पूर्ण रूपसे नष्ट हुई पीढी और समाजपर इसके दुष्प्रभावको ‘नई वरनभात लोंचा कोन नई कोंचा’में दिखाया गया है । ‘सोशल मीडिया’पर भी अनेक लोगोंने इसका विरोध किया है ।
वर्तमानमें आधिकांश चलचित्र निर्माताओंद्वारा उनके चलचित्रोंमें अश्लीलता, अनैतिकता, चरित्रहीनता और ‘लव-जिहाद’ जैसे कुकृत्योंको ही प्रचारित किया जाता है । फलस्वरूप बालकोंके मनपर तो इसका दुष्प्रभाव पडता ही है, साथ ही समाजमें भी हिंसक गतिविधियां और दुष्कर्मों जैसे प्रकरण सामने आने लगते हैं । शासन ऐसे चलचित्रोंपर त्वरित प्रतिबन्ध लगाएं और भविष्यमें इनका निर्माण होनेसे रोकने हेतु कठोर नियम बनाए जाएं ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply