राजीव शर्माद्वारा चीनी गुप्तचरोंको भारतकी गोपनीय तथा संवेदनशील जानकारी देनेकी बात सामने आई !
१७ जनवरी, २०२२
धनके लिए चीनी गुप्तचरोंको भारतकी गोपनीय तथा संवेदनशील जानकारी उपलब्ध करानेवाले राजीव शर्माकी ४८ लाख रुपयोंकी सम्पत्ति प्रवर्तन निदेशालयद्वारा अधिग्रहित की गई है । इस घटनामें उसके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट की गई है ।
झंग चंग उपाख्य सूरज, झंग लिक्सिया उपाख्य उषा,
क्वींग शी ये चीनी नागरिक तथा शेर सिंह उपाख्य राज बोहरा, यह नेपाली नागरिक, ऐसे चार लोगदेहली स्थित महिपालपुरमें एक छद्म प्रतिष्ठान चला रहे थे । चीनी गुप्तचरोंद्वारा इस ‘कम्पनी’को तथा राजीव शर्माको धन उपलब्ध कराया जाता था ।
भारतमें रहकर भी भारतसे द्रोह करनेवाले ऐसे लोगोंको मृत्युदण्ड दिया जाना चाहिए और ऐसा विचार किसी भारतीयके मनमें आए ही नहीं, ऐसी शिक्षा सभीको दी जानी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply