अजमेरसे लौटनेपर धर्मेंद्र छुपकर पढने लगा नमाज, पत्नी व पुत्रपर बलपूर्वक इस्लाम स्वीकार करनेका बनाया दबाव
१८ जनवरी, २०२२
उत्तर प्रदेशके कानपुर जनपदसे बलपूर्वक धर्मान्तरणके प्रयासका प्रकरण उजागर हुआ है । समाचारके अनुसार दबाव कोई और नहीं; अपितु चोरी छुपे इस्लाम स्वीकार कर चुका महिलाका पति अपनी पत्नी व पुत्रपर बना रहा है । कानपुरमें अब उक्त महिलाने पतिके विरुद्ध ‘थाने’में धर्मान्तरणका आरोप लगाया है । ‘न्यूज’ १८ के प्रतिवेदनके अनुसार कल्याणपुर आवास विकास निवासी स्मिता श्रीवास्तवका विवाह २०१५ में धर्मेंद्रसे हुआ था । उनके घरमें स्थिति सामान्य चल रही थी एवं दोनोंका एक ५ वर्षका पुत्र भी है; परन्तु महिलाके अनुसार उसका जीवनमें परिवर्तन तब आया जब उसका पति धर्मेंद्र २ वर्ष पूर्व अजमेर गया एवं वहांसे लौटनेके पश्चात उसका व्यवहार ही परिवर्तित हो गया तथा पत्नी व पुत्रसे छुपकर वह मुस्लिम टोपी लगाने लगा व नमाज पढने लगा । महिलाका कहना है कि अब गत कुछ समय पूर्वसे उसे व उसके पुत्रपर धर्मेंद्र, हिन्दू धर्म त्यागकर इस्लाम स्वीकार करनेका दबाव बना रहा है । जब पीडिताने अपने पतिके इस कृत्यका विरोध किया तो धर्मेंद्रने उसे अत्यधिक पीटा एवं अपशब्द कहे ।
हिन्दुओंमें धर्माभिमान न होनेके कारण, वे सरलतासे भ्रमित हो जाते हैं, उक्त प्रकरण यही सिद्ध करता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply