भारतके विरोधमें प्रचार करनेवाली पाकिस्तानकी ३५ ‘यूट्यूब’ वाहिनियोंपर प्रतिबन्ध
२३ जनवरी, २०२२
भारतके विरुद्ध दुष्प्रचार करनेके कारण भारत शासनने पाकिस्तानसे चलाई जा रहीं ३५ ‘यूट्यूब’ वाहिनियों, २ ‘इंस्टाग्राम’ खातों, २ ‘ट्वीटर’ खातों, २ ‘फेसबुक’ खातों और २ जालस्थलोंपर प्रतिबन्ध लगाया है । इन वाहिनियोंके ‘फॉलोवर’ संख्या अनुमानित १ कोटि २० लाख, तो उनपर ‘वीडियोज’ देखनेवालोंकी संख्या १३० कोटिसे भी अधिक है ।
सूचना और प्रसारण विभागके सहसचिव विक्रम सहायने कहा कि ये सभी खाते और वाहिनियां पाकिस्तानसे चलाई जा रही थीं । उनसे भारतीय सैन्यबलों, जम्मू-कश्मीर, भारतका विदेश व्यवहार, जनरल बिपिन रावतकी मृत्युके विषयमें दुष्प्रचार किया जाता रहा था । इसके साथ ही विभाजनवादी विचारधाराको बल देकर विधान व्यवस्थाके सामने संकट उत्पन्न करनेका दुष्प्रचार चल रहा था ।
भारत शासनका यह निर्णय प्रशंसनीय है; किन्तु अपर्याप्त है; क्योंकी भारतमें भी ऐसे बहुतसे ‘चैनल’ और मीडिया संस्थान, भारत विरोधी दुष्प्रचार कर रहे हैं, उनपर भी त्वरित प्रतिबन्ध लगाया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply