मार्गके विस्तार हेतु हनुमान मन्दिरको हटाया गया, तो उसके सामनेके ‘चर्च’को बजरंगदल एक दिनमें हटा देगा
२२ जनवरी, २०२२
छत्तीसगढके दुर्गमें नेहरूनगरसे पुलगांवतक मार्गका विस्तार किया जा रहा है । मार्गके मध्य आ रहे हनुमान मन्दिरको प्रशासन हटानेका इच्छुक है, जिसका बजरंगदलने विरोध किया है ।
बजरंगदलके प्रदेशाध्यक्ष रतन यादवने पत्रकार वार्तामें कहा कि राज्यमें सतत हिन्दुओंकी धार्मिक भावनाओंको ठेस पहुंचाई जाती है । ‘लव-जिहाद’, ‘थूक-जिहाद’, धर्मान्तरण आदि घटनाएं नित्य होती हैं । नगरके मोहननगर ‘थाना’ क्षेत्रमें हो रहे धर्मान्तरणके विरुद्ध ‘पुलिस’ कार्यवाही करना टाल रही है । उन्होंने ‘पुलिस’से आग्रह किया कि २ नवम्बर २०२१ से अबतक जितने भी धर्मान्तरण हुए, उनपर कार्यवाही की जाए । उनका कहना था कि मार्गके मध्य मन्दिर आ जाए तो उसे त्वरित प्रशासन हटा देता है । उन्होंने धमकाया कि यदि मन्दिर हटाया गया तो बजरंगदल एक दिनमें सामनेका ‘चर्च’ हटा देगा ।
हम सबको एकसाथ आकर, हिन्दुओंके प्रति होनेवाले अन्यायके विरुद्ध उठ खडे होना ही चाहिए । सभी धर्मियोंके संग न्यायसंगत एकसा व्यवहार हो । हिन्दुओंपर अत्याचार सहन न किया जाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply