शास्त्र वचन


यच्च कामसुखं वोके यच्च दिव्यं महत् सुखम् ।

तृष्णाक्षयसुखस्यैते नार्हतः षोडशीं कलाम् ॥

अर्थ : राजा सेनजित एवं ब्राह्मण संवादमें ब्राह्मण कहते हैं : संसारमें जो कुछ इस लोकके भोगोंका सुख है और जो स्वर्गका महान सुख है, ये दोनों तृष्णाक्षयसे (लौकिक जगतकी कामना या इच्छाके नाश) होनेवाले सुखकी सोलहवीं कलाके बराबर भी नहीं ।

यद् दुरापं भवेत् किंचित तत् सर्वं तपसो भवेत् ।

ऐश्वर्यमृषयः प्राप्तास्तपसैव न संशयः ॥

अर्थ : भीष्म, युधिष्ठिरसे कहते हैं : संसारमें जो कुछ भी दुर्लभ वस्तु हो, वह सब तपस्यासे सुलभ हो सकती है । ऋषियोंने तपस्यासे ही अणिमा आदि अष्टविध ऐश्वर्यको प्राप्त किया है । इसमें संशय नहीं ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution