पाकिस्तानके हिंगलाज मन्दिरमें कट्टरपन्थियोंने किया विध्वंस, २२ माहमें ११ वां आक्रमण


२७ जनवरी, २०२२
सिंध प्रान्तके थार पारकर जनपदके खत्री ‘मोहल्ले’में कट्टरपन्थियोंने हिंगलाज मन्दिरकी मूर्तियों सहित अनेक वस्तुओंको क्षतिग्रस्त कर दिया । पाकिस्तानमें गत २२ माहमें यह हिन्दू मन्दिरोंपर ११ वां आक्रमण है ।
पाकिस्तान हिन्दू मन्दिर प्रबन्धनके अध्यक्ष कृशेन शर्माने कहा कि कट्टरपन्थी पाकिस्तानके सर्वोच्च न्यायालय व पाकिस्तान शासनसे भी भयभीत नहीं होते । हिन्दुओंने आक्रमणके विरोधमें प्रदर्शन कर आरोपियोंको शीघ्र बन्दी बनानेकी मांग की । ऐसा तब है, जब इमरान शासन कहता है कि अल्पसङ्ख्यकोंको सुरक्षा दी जाएगी ।
गत वर्ष दिसम्बरमें कराचीमें एक हिन्दू मन्दिरपर आक्रमणकर कट्टरपन्थियोंने मां दुर्गाकी मूर्ति भंग की थी । कराचीके ही एक अन्य मन्दिरको क्षतिग्रस्त कर दिया गया था । कुछ माहपूर्व वहां किसी गणेश मन्दिरपर आक्रमण हुआ था, जिससे इमरान शासनकी घोर आलोचना हुई थी । इमरान शासनने मन्दिरका पुनर्निर्माण करनेका आश्वासन दिया था । एक और मन्दिरके पुर्ननिर्माणका आश्वासन दिया था; पर कट्टरपन्थियोंके    विरोधके    कारण   इमरान   शासनने ऐसा नहीं किया ।
        भारत शासनको पाकिस्तान शासनके समक्ष ऐसी घटनाओंपर कडा विरोध प्रकट करना चाहिए । भारतमें अखलाककी हत्या, तबरेजकी पिटाई, आमजनके मार्गमें बाधक किसान आन्दोलन जैसी घटनाओंपर विश्वभरके मानवतावादियोंको कष्ट होता है पर, वे कट्टरपन्थियोंके घृणित अत्याचारोंपर चुप्पी साध लेते हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution