हिन्दुओंको हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना करनेकी शपथ देनेवाले व्यापारीपर अपराध पंजीकृत !
२४ जनवरी, २०२२
छत्तीसगढमें कोरबाके एक व्यापारीने हिन्दुओंको अग्निकी साक्षीसे हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना करनेकी और स्वयंके प्रतिष्ठानोंमें मात्र हिन्दुओंको ही कार्य देनेकी शपथ दी; इसलिए उसपर अपराध पंजीकृत किया गया है । सामाजिक माध्यमोंमें इस शपथका चित्रपट प्रसारित होनेके उपरान्त इस व्यापारीपर अपराध पंजीकृत किया गया है । इस प्रकार शपथ देनेवाले व्यापारीका नाम प्रमोद अग्रवाल है तथा वे हिन्दू सुरक्षा सेनाके लिए कार्य करते हैं ।
सभी हिन्दुओंको व्यापारी प्रमोद अग्रवालके समर्थनमें आना चाहिए । वर्तमान व्यवस्थामें सभी नागरिकोंको कुछ मूलभूत अधिकार प्राप्त हैं, उन्हींके अन्तर्गत यह निर्णय करनेका अधिकार भी है कि वे किसको अपने यहां चाकरीपर रखें और किसे नहीं ? ये वे निर्णय लेंगे । उनपर लगाया गया प्रकरण अवैध है और इसका विरोध किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply