विश्व स्वास्थ्य संगठनके मानचित्रमें (नक्शेमें) जम्मू-कश्मीरको दिखाया गया पाकिस्तानका भाग


३१ जनवरी, २०२२
        विश्व स्वास्थ्य संगठनद्वारा अपने मानचित्रमें जम्मू-कश्मीरको पाकिस्तानका भाग दिखाए जानेपर तृणमूल कांग्रेसके सांसद डॉ. शांतनु सेनने कडी आपत्ति जताई है । डॉ. सेनने इसपर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदीको पत्र लिखते हुए अन्तरराष्ट्रीय मंचोंपर इसका प्रबलतासे विरोध करनेका अनुरोध किया है । उन्होंने आगे लिखा, “यह एक गम्भीर अन्तरराष्ट्रीय विषय है और हमारे शासनको इसकी जांचकर समयसे पूर्व इसपर कार्यवाही करनी चाहिए । इसे तुरन्त योग्य किया जाना चाहिए और राष्ट्रके लोगोंको पूछना चाहिए कि इतनी व्यापक चूक कैसे की जा सकती है ? हमारे शासनको अन्य अंतरराष्ट्रीय समस्याओंके समान इसे भी  प्रभावशीलतासे उठाना चाहिए ।”
         पिछले वर्ष भी विश्व स्वास्थ्य संगठनने इस प्रकारका अयोग्य मानचित्र प्रकाशित किया था । इसके अस्वीकरणमें (डिस्क्लेमरमें) कहा गया है कि सामग्रीका प्रस्तुतीकरण किसी भी राष्ट्र, क्षेत्र अथवा उसके प्राधिकारकी वैधानिक स्थितिके विषयमें विश्व स्वास्थ्य संगठनकी ओरसे किसी भी प्रकारकी सम्मतिकी अभिव्यक्ति नहीं है । अस्वीकरणके अनुसार मानचित्रपर दर्शाए गए बिन्दु किसी राष्ट्रकी सीमाओंका अनुमान मात्र हैं, जिसके सम्बन्धमें हो सकता है कि पूर्ण सहमति न हो ।
      विश्व स्वास्थ्य संगठनको भारतद्वारा उचित मानचित्र रखनेके विषयमें पूर्वमें भी सूचित किया गया था । किन्तु उसने पुनः यही त्रुटि की है । क्या इतने व्यापक संगठनको अबतक भारतकी सीमाएं ज्ञात नहीं हुई ? केन्द्र शासन शीघ्र ही विश्व स्वास्थ्य संगठनपर भारतके मानचित्रको सम्यक करनेका दबाव बनाए ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution