असलम मियांने सोनू साहू बनकर हिन्दू युवतीको फंसाया, विवाहका झांसा देकर अनेक बार किया दुष्कर्म
३१ जनवरी, २०२२
झारखंडके गुमला जनपदसे लव जिहादका एक प्रकरण उजागर हुआ है, जहां सोनू साहू बनकर असलम मियां नामके एक मुसलमान युवकने हिन्दू युवतीको फंसाया एवं अनेक बार उसके साथ दुष्कर्म किया; परन्तु जब पीडिताने उससे विवाह करनेको कहा तो आरोपीने उसे धमकाकर चुप करा दिया । इसीके पश्चात पीडिताने ‘थाने’में परिवाद प्रविष्टि किया । प्रतिवेदनके अनुसार प्रकरण सिसई थाना क्षेत्रके भरना प्रखण्डमें स्थित भडगांवका है ।जहां रहने वाले असलम मियांपर युवतीको ‘धोखा’ देनेका आरोप लगा है । पीडिताके अनुसार दिसम्बर २०२० में गांवमें एक मेलेके मध्य वह आरोपीसे मिली थी, जिसके पश्चात दोनोंने एक दूसरेसे भ्रमणभाष क्रमांक साझा किए । जिहादी आरोपी युवतीसे बातचीत करता रहा एवं उसने युवतीको प्रथम विवाहका झांसा देकर जून २०२० में भडगांव स्थित अपने घर बुलाया । वहां उसने युवतीके साथ ३ दिवसतक दुष्कर्म किया । इसी मध्य युवतीको ज्ञात हो गया कि युवक सोनू साहू नहीं; अपितु असलम मियां हैं; तथापि वह उससे विवाह करनेको तत्पर थी । गत वर्ष १४ जनवरी २०२१ को भी आरोपीने पीडितासे पुनः दुष्कर्म किया और अब जब युवतीने उसपर विवाह हेतु दबाव बनाया तो आरोपीने उसे धमकाया एवं विवाह प्रस्तावको पूर्णत: अस्वीकार कर दिया । तब युवतीने ‘थाने’में परिवाद प्रविष्ट किया । वहीं ‘पुलिस’का कहना है कि यह प्रकरण प्रेम प्रसंगका है: परन्तु इसमें प्राथमिकी प्रविष्ट कर ली गई है एवं इसी आधारपर कार्यवाहीकी जाएगी ।
‘लव जिहाद’से सम्बन्धित नित्य उजागर होते समाचार स्पष्ट करते हैं कि हिन्दू युवतियोंमें अभी भी इस विषयकी जानकारीका अभाव है; जिहादी हिन्दू युवतियोंके जीवनको किस प्रकार नारकीय बना देती हैं, हिन्दू युवतीयां इससे पूर्णतः अनभिज्ञ हैं । ऐसे प्रकरणोंपर हिन्दुओंको अपने इष्ट मित्रों एवं परिवारोंसे अवश्य ही चर्चा करनी चाहिए जिससे सभीको इस विषयका पूर्णतः ज्ञान हो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply