‘ट्विटर’पर मेरे ‘फॉलोअर्स’ नहीं बढने चाहिए, इसलिए केन्द्र शासनने ‘ट्विटर’पर डाला दबाव, राहुल गांधीका आरोप
२८ जनवरी, २०२२
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधीने आरोप लगाया है कि ‘ट्विटर’पर उनके ‘फॉलोअर्स’ (समर्थक) नहीं बढने चाहिए; इसलिए, केन्द्र शासन ‘ट्विटर’पर दबाव बना रही है । इस सम्बन्धमें राहुल गांधीने ‘ट्विटर’को एक पत्र लिखा है । “भारत शासनके दबावमें, ‘ट्विटर’पर मेरे नए अनुयायी न बढें; इसलिए उन्हें सीमित करनेका प्रयत्न कर रहा है ।” उन्होंने लिखा, “अगस्त २०२१ में मेरा ‘अकाउंट लॉक’ होनेके पश्चातसे मेरे ‘फॉलोअर्स’की संख्या जैसी थी, वैसी ही है एवं नहीं बढ रही है ।”
इस पत्रमें कुछ विस्तृत जानकारी दी गई है । इसमें कहा गया है कि प्रत्येक माह औसतन २ लाख ३०,००० से अधिक नूतन ‘फॉलोअर्स’ जुडते थे । कुछ ही माहमें यह संख्या बढकर ६ लाख ५०,००० हो गई थी; किन्तु अगस्त २०२१ माहमें मात्र २ सहस्र ५०० ‘फॉलोअर्स’ जुड रहे हैं । अगस्तसे अबतक मेरे १ कोटि ९५ लाख ‘फॉलोअर्स’को ‘लॉक’ किया जा चुका है । यह सुनिश्चित करना आपका बडा उत्तरदायित्व है कि ‘ट्विटर’ भारतमें ‘तानाशाही’के उदयका सक्रिय रूपसे समर्थन नहीं करता । अखिल विश्वमें उदार लोकतन्त्र और ‘तानाशाही’के मध्य वैचारिक सङ्घर्ष सामाजिक माध्यमोंपर उभर रहा है; इसलिए ‘ट्विटर’ जैसे संगठनोंका नेतृत्व करनेवालोंपर बडा दायित्व है ।
देशहितमें राजनीति करनेमें विफल हुए राहुल गांधी अब ‘ट्विटर’की राजनीति कर जनमानसका समय और ध्यान भटका रहे है । भारतीयोंको ऐसे वक्तव्यपर ध्यान नहीं देना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply