‘श्रीसरस्वती देवी सभीको ज्ञान देती हैं, वह भेद नहीं करतीं !’ – कांग्रेस नेता राहुल गांधी
६ फरवरी, २०२२
राहुल गांधीने एक बार पुनः अनर्गल वक्तव्य देते हुए कहा, “छात्राओेंका ‘हिजाब’ उनकी शिक्षाकी आडमें लाकर हम भारतकी लडकियोंका भविष्य बिगाड रहे हैं । श्रीसरस्वती देवी सभीको ज्ञान देती है, वह भेद नहीं करती”, ऐसा ‘ट्वीट’कर कांग्रेस नेता राहुल गांधीने कर्नाटकके शासकीय महाविद्यालयोंमें मुसलमान छात्राओंको ‘हिजाब’ पहनकर शिक्षा देनेका समर्थन किया है । कर्नाटकके उडुपी, कुंदापुरके शासकीय महाविद्यालयोंमें ‘हिजाब’ पहननेपर प्रतिबन्ध लगाया गया है । हिन्दू विद्यार्थियोंने कहा, “हमें भगवा दुपट्टा पहनकर आनेकी अनुमति देनी चाहिए”, ऐसी मांगकी है । कुछ महाविद्यालयोंमें विद्यार्थी भगवा दुपट्टा पहनकर भी आ रहे हैं ।
जो लोग राहुल गांधीके ‘हिजाब’वाले वक्तव्यका समर्थन करते हैं, वे लोग ही घूंघटको कुरीति भी बताते हैं । यदि घूंघट या सिरपर पल्लू रखना कथित कुरीति है तो ‘हिजाब’ धार्मिक अधिकार कैसे हो गया ? और माता सरस्वतीका ‘हिजाब’से क्या लेना- देना ? राहुल गांधीको मर्यादित वक्तव्य देने चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply