पहले स्तरपर ६१५ प्रत्याशियोंमेंसे आधे प्रत्याशियोंपर आपराधिक प्रकरणोंकी प्रविष्टि
५ फरवरी, २०२२
उत्तरप्रदेशमें विधानसभा चुनावके पहले स्तरमें सभी राजनीतिक दलोंने अपराधियोंको प्रत्याशी बनाया है । समाजवादी ‘पार्टी’के ७५ प्रतिशत, राष्ट्रीय लोकदलके ५९ प्रतिशत, तो ‘भाजपा’के ५१ प्रतिशत प्रत्याशियोंपर अपराध प्रविष्ट हैं । कांग्रेसने ३६ प्रतिशत, ‘बसपा’ने ३४ प्रतिशत, तो ‘आप’ने १५ प्रतिशत अपराधियोंकी प्रत्याशी बनाया है । ‘द एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (ए.डी.आर.) संस्थाकी प्रतिवेदनमें यह जानकारी दी गई है ।
कुल ६१५ मेंसे २८० प्रत्याशी धनाढ्य हैं । १६३ लोगोंने उनके पास ५० लाखसे २ कोटि रुपएकी सम्पत्ति होनेका प्रतिज्ञापत्रमें घोषित किया है । ८४ लोगोंके पास २ से ४ कोटि रुपएकी सम्पत्ति है । लगभग प्रत्येक प्रत्याशीके पास पौने चार ‘करोड’की सम्पत्ति है । मेरठ ‘कैन्टोनमेंट’से ‘भाजपा’के अमित मालवीय सबसे धनाढ्य प्रत्याशी हैं, जिनकी घोषित सम्पत्ति १४८ कोटि है ।
यह लोकतन्त्रकी त्रासदी ही है कि बारम्बार आपराधिक पृष्ठभूमिके प्रत्याशी चुनावमें जीतते आ रहे हैं, इससे समाज व्यवस्थाके साथ सर्व क्षेत्रोंमें अराजकताके कारण अधोगति हो रही है; अतः राजनीतिका शुद्धीकरण हो; इसलिए सभीको लोकतन्त्रकी निरर्थकताका भानकर कालानुसार हिन्दू राष्ट्र स्थापनार्थ कृतिशील होना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply