मारे गए कश्मीर सीमासे भारतमें घुसपैठ करनेवाले ३ पाकिस्तानी तस्कर
७ फरवरी, २०२२
पाकिस्तानके मादक पदार्थोंकी भारतमें तस्करी करनेका प्रयास करनेवाले घुसपैठियोंको सीमा सुरक्षा बलके सैनिकोंने जम्मू-काश्मीरमें नियन्त्रण रेखाके निकट मार गिराया । यहांके सांबा ‘सेक्टर’में ५ फरवरीकी रात्रि पाकिस्तानके ३ घुसपैठिए भारतमें घुसनेका प्रयास करते समय सीमा सुरक्षाबलके सैनिकोंने उन्हें मार गिराया । इसके पश्चात इस क्षेत्रमें अतङ्कियोंको ढूंढा जा रहा है । उनके पाससे ३६ किलो ‘हेरॉइन’ अधिग्रहित की गई है । इस ‘हेरॉइन’का मूल्य १८० कोटि (करोड) रुपए है । जनवरी माहमें सुरक्षाबल और आतङ्कवादियोंके मध्य ११ बार मुठभेड हुई है । इसमें २१ आतङ्कवादी मारे गए । विगत २ माहमें जम्मू-कश्मीरमें ९ ‘पाकिस्तानी’ आतङ्कवादी मारे गए हैं ।
घुसपैठ हो या इस्लामी आतंक, सबके पीछे पाकिस्तान है और इसका विनाश ही समस्याका समाधान है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply