शास्त्र वचन


न बुद्धिर्धनलाभाय न जाड्यमसमृद्धये ।

लोकपर्यायवृत्तान्तं प्राज्ञो जानाति नेतरः ॥

अर्थ : राजा सेनजित एवं ब्राह्मण संवादके अन्तर्गत ब्राह्मण कहते हैं : न तो बुद्धि धनकी प्राप्तिमें कारण है, न मूर्खता निर्धनतामें, वास्तवमें संसारचक्रकी गतिका वृत्तान्त कोई ज्ञानी पुरुष ही जान पाता है, दूसरा नहीं ।

मृदुना दारुणं हन्ति मृदुना हन्त्यदारुणम् ।

नासाध्यं मृदुना किंचित् तस्मात् तीव्रतरं मृदु ॥

अर्थ : प्रह्लादजी बलिसे क्षमाके विषयमें  बताते हुए कहते है : मनुष्य कोमल भावके द्वारा उग्र स्वभाव तथा शान्त स्वभावके शत्रुका भी नाश कर देता है । मृदुतासे कुछ भी असाध्य नहीं । अतः मृदुतापूर्ण नीतिको तीव्रतर (उत्तम) समझे !



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution