‘हिजाबका इस्लामसे कोई लेना-देना नहीं’ – आरिफ मोहम्मद खान, राज्यपाल केरल


१२ फरवरी, २०२२
      केरलके राज्यपाल आरिफ मोहम्मदने कर्नाटकके महाविद्यालयमें ‘हिजाब’पर लगे प्रतिबन्धका समर्थन किया है । ‘न्यूज’ १८ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगोंको शैक्षणिक संस्थानोंमें गणवेश पहनकर आना नहीं हो, वे बाहर जा सकते हैं । उन्होंने शैक्षणिक संस्थानोंमें अनुशासनको अत्यावश्यक बताया ।
      उन्होंने कहा कि अनुशासन संस्थानोंकी नींव है । बाहर निकलकर आप कुछ भी पहनें, संस्थानमें उसके नियम अनुसार चलना होगा । उन्होंने कहा कि छात्रोंको गणवेशके विषयमें ज्ञात था, उसके पश्चात भी उन्होंने वहां प्रवेश लिया था । उन्होंने कहा कि ‘हिजाब’का इस्लामसे कोई लेना-देना नहीं है । उन्होंने कहा कि कोई अन्य राजनीतिक गुप्त उद्देश्य प्राप्त करनेके उद्देश्यसे छात्रोंका दुरुपयोग किया जा रहा है ।
      हिन्दुत्वकी ओर अग्रसर होते शासनसे विपक्षको कष्ट है । कुछ लोग देशमें अस्थिरता, वैमनस्य बढाकर देशको तोडनेके प्रयासमें लिप्त हैं । किसान आन्दोलन हो या हिजाबके विरुद्ध प्रदर्शन दोनोंका उद्देश्य देशमें अस्थिरता फैलाना ही है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution