अब समान नागरिक संहिता आवश्यक, देश तोडनेके हो रहे हैं प्रयास – गिरिराज सिंह
११ फरवरी, २०२२
‘हिजाब’ विवादपर एक ओर सर्वोच्च न्यायालयने तत्काल सुनवाई करनेसे मना कर दिया है, तो वहीं कर्नाटकसे लेकर देहली और महाराष्ट्रतकमें इसे लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं । इस मध्य केन्द्रीय मन्त्री गिरिराज सिंहने विद्यालयों और महाविद्यालयोंमें ‘हिजाब’ पहननेकी छूट देनेकी मांगको देश तोडनेका प्रयास बताया है । उन्होंने ‘ट्वीट’कर कहा, “कुछ विशेष वर्गके लोगोंने देशका विधान निश्चित करना आरम्भ कर दिया है ।’ केन्द्रीय मन्त्रीने शुक्रवार सवेरे ‘ट्वीट’कर अपना विचार रखा । उन्होंने कहा, “प्रान्त और धर्मके नामपर देशको कोने-कोनेसे तोडनेका प्रयास प्रतिदिन किया जा रहा है ।”
इसके साथ ही उन्होंने समान नागरिक संहिताको समयकी आवश्यकता बताया । बता दें कि केन्द्र शासन चला रही ‘भाजपा’ पहले भी कई बार देशमें समान नागरिक संहिताकी मांग कर चुकी है ।
वर्तमान स्थितिके परिपेक्ष्यमें, केन्द्रीय मन्त्री गिरिराज सिंहने उचित ही कहा है । यदि समय रहते समान नागरिक संहिता विधान क्रियान्वित करनेका निर्णय नहीं लिया गया, तो देशकी स्थिति भयावह होगी । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply