पाकिस्तानके एक और हिन्दू देवालय शिरनवाली मातामें लूटपाट, मुसलमानोंने ५ देवताओंकी मूर्तियां भङ्ग की, सामने आया ‘सीसीटीवी’ चित्रपट


१२ फरवरी, २०२२
      पाकिस्तानमें अल्पसंख्यक हिन्दुओंके विरुद्ध एक और आक्रमणमें, सिंध प्रान्तके रोहरीमें एक हिन्दू देवालयको इस माहके आरम्भमें मुसलमानोंने न केवल लूटा; अपितु उसे भङ्ग कर दिया । उन्होंने शिरनवाली माता हिन्दू देवालयमें धनराशि और स्वर्ण भी लूट लिए और हिन्दू देवताओंकी ५ मूर्तियोंको नष्ट कर दिया । पाकिस्तानमें अल्पसंख्यकोंके अधिकारोंकी रक्षाके लिए प्रतिबद्ध अलाभकारी सङ्गठन ‘वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी’ने इस घटनाके विषयमें ‘ट्वीट’ किया और पाकिस्तानमें हिन्दू समुदायके धार्मिक स्थलोंकी सुरक्षाका अनुरोध किया ।
      सिंध मानवाधिकार आयोगने आक्रमणकी  निन्दा की और एक सतर्कता मञ्चके रूपमें कार्य करने और अल्पसंख्यकोंके विरुद्ध हिंसाके प्रकरणोंपर दृष्टि रखनेके लिए एक विशेष समितिके गठनका पक्ष समर्थन किया । इससे पूर्व जनवरीको सिंध प्रान्तके थारपारकर जनपदमें निर्माणाधीन हिंगलाज माता देवालयको पाकिस्तानी प्राधिकरणने गिरा दिया था । साथ ही वर्ष २०२० में नवरात्रके समय अज्ञात आतताइयोंने हिंगलाज माताकी मूर्तिको भी क्षतिग्रस्त कर दिया था, साथ ही उनके वाहनका मुख भी भङ्ग कर दिया था ।
       क्या कभी हिन्दुओंद्वारा किसी समुदायके धार्मिक स्थलोंपर आक्रमण करते सुना है ? पाकिस्तानको भारतमें ‘हिजाब’ प्रकरणमें बोलना तो आता है; किन्तु पाकिस्तानमें हिन्दू देवालयोंपर जो आक्रमण हो रहा है, वह उसे दिखाई नहीं  देता । भारतीय शासन ऐसे हिन्दूद्वेषी पाकिस्तानपर हिन्दुओं तथा देवालयोंकी सुरक्षा हेतु दबाव बनाए, यह सभी हिन्दुओंकी मांग है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution