मन्दिर बनानेके प्रयासको लेकर बांग्लादेशमें एक ही परिवारके पांच हिन्दू भाइयोंकी निर्मम हत्या


१३ फरवरी, २०२२
      बांग्लादेशके चटगांवमें एक हिन्दू परिवारके ५ लोगोंकी मंगलवारको तीव्र गतिसे आते वाहनसे टक्करके कारण मृत्यु हो गई, जबकि अन्य तीन गम्भीर रूपसे चोटिल हैं । माना जा रहा है कि इस दुर्घटनाको षड्यन्त्रके अन्तर्गत नियोजित किया गया था । वाहन चालकने टक्कर इतनी तीव्रतासे मारीके ५ लोगोंकी दुर्घटना स्थलपर ही मृत्यु हो गई । पीडित परिवारकी सदस्य मुन्नी सुशीलने इस प्रकरणको हत्या बताते हुए ‘टारगेट अटैक’ कहा है । दुर्घटनामें जिन पांच भाइयोंकी मृत्यु हुई है । उनके नाम है अनुपम सुशील, निरुपम सुशील, दीपक सुशील, चंपक सुशील व स्वर्ण सुशील । वहीं गत दस दिन पूर्व ही उनके पिता सुरेश सुशीलकी भी मृत्यु हुई थी । अपने पिताके अन्तिम संस्कारके अन्तर्गत किसी विधिको करनेके पश्चात वह मन्दिरसे लौट ही रहे थे, जब प्रातः ५ बजे वाहनचालकने आकर उनके ऊपर वाहन चढा दिया । दुर्घटनाके दिनके विषयमें बताते हुए चोटिल बहन हीरा सुशील कहती हैं कि हमारे ६ भाई व एक बहन ‘सडक’की २ ‘फुट’ दूरीपर थे, जब ‘पिकअप’ने आकर उन्हें टक्कर मारी । इसके पश्चात वह  लौटा और भाइयोंको पुनः कुचल दिया । मुन्नीने यह भी बताया कि गत ४ दिनोंसे उन्होंने कुछ नहीं खाया है एवं वह अपने परिवारके बच्चोंको देखकर अत्यधिक दुःखी है । उनके अनुसार उनका पूरा परिवार अमानवीय स्थितिमें जी रहा है । हत्याका कारण उनके भाई  दीपक सुशीलद्वारा हसीनापारा क्षेत्रमें छोटासा मन्दिर बनानेका प्रयास है, जिसके लिए वह ४००० ‘ईंटें’ व ‘बजरी’ लेकर आया था और इस कारण क्षेत्रके मुसलमान उनके परिवारसे क्रोधित हो गए थे । उल्लेखनीय है कि यह प्रथम बार नहीं है, जब इस प्रकार हिन्दुओंको प्रताडित किया गया हो । गत वर्ष १३ अक्टूबर २०२१ को भी इसी प्रकार हिन्दुओंका दुर्गा पूजाके मध्य नरसंहार किया गया था ।
        समाचार इस्लामिक राष्ट्रोंमें हिन्दुओंकी दयनीय स्थितिका भयावह वर्णन करता है । अब सभी हिन्दू संगठित होकर केन्द्र शासनपर दबाव डालें कि वह नरकमें जीवन व्यतीत कर रहे हमारे हिन्दू भाई बहनोंको भारतमें लाकर पुनर्वास हेतु अति शीघ्र नियोजन करे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution