घरका वैद्य-चन्दन (भाग-११)


* चन्दनका प्रयोग कितनी मात्रामें कैसे करें ? :

चन्दनका उपयोग इतनी मात्रामें कर सकते हैं : चन्दनका चूर्ण ३ से ६ ग्राम, चन्दनका तेल ५ से २० बूंदतक, काढा २ से ४ मि.ली., चन्दनकी लकडीका तेल ०.३ मि.ली.से १ मि.ली.तक, चन्दनका पूरा लाभ लेनेके लिये, प्रयोगसे पूर्व चिकित्सकसे परामर्श अवश्य ले लेना चाहिए ।

* चन्दनके प्रतिकूल प्रभाव : उचित मात्रामें चन्दनका प्रयोग करनेसे स्वास्थ्यपर कोई दुष्प्रभाव नहीं पडता है; किन्तु कुछ अवस्थाओंमें चन्दनके उपयोगसे निम्न दुष्प्रभाव हो सकते हैं :

– यदि किसीको तीव्रग्राहिता (‘एलर्जी’) जैसी पीडा होती है, तो उसकी त्वचामें चन्दनसे प्रतिक्रिया हो सकती है ।

– इसके अत्यधिक मात्रामें सेवन करनेसे पेटसे जुडे विकार, त्वचा-विकार, अवसाद, वमन अथवा ‘यूरीमिया’ जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution