उत्तर प्रदेशके रामपुरमें छद्म मतदान हेतु ‘हिजाब’ पहनकर आई २ महिलाएं, जिलाधिकारीने की कार्यवाही
१५ फरवरी, २०२२
उत्तर प्रदेशके रामपुर जनपदमें १४ फरवरी २०२२, सोमवारको विधानसभाके दूसरे चरणके मतदानके मध्य क्षेत्रमें मतदान करते हुए दो ‘बुर्का’ पहनकर आई हुई महिलाओंको बन्दी बनाया गया । ‘पुलिस’ सूत्रोंके अनुसार, जनपदके शहर विधानसभा क्षेत्रमें ‘जीआरपीजी कॉलेज’ स्थित मतदान स्थलपर ‘हिजाब’ पहनकर आई २ महिलाओंको जिलाधिकारीने छद्म मतदान करते हुए पकडा । वहीं जनपद निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमारने बताया कि दोनों मां-पुत्री हैं और एक महिलाने पकडे जानेसे पूर्व छ्द्म कर भी चुकी थी । अधिकारीने पङ्क्तिमें लगी हुई अन्य महिला मतदाताओंको चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न करें; क्योंकि मतदानकर्मी प्रशिक्षित हैं व छ्द्म मतदान नहीं हो सकता । वहीं पकडी गई दोनों महिलाओंके नाम मुस्कान व रानी बताए जा रहे हैं । ‘पुलिस’ने दोनोंके विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट किया है ।
इस ‘बुर्के’का प्रयोग किस उद्देश्यसे होता है इस विषयसे हम सभी परिचित हैं । अब उचित समय आ गया है की इस पन्थके राष्ट्रद्रोही कृत्यपर प्रतिबन्ध लगाकर विश्वके अन्य राष्ट्रोंके समान भारतसे भी सदैवके लिए ‘हिजाब’को निष्कासित कर दिया जाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply