आतङ्कियोंके लक्ष्यपर शिर्डीका साईबाबा मन्दिर, दुबईसे आए आतङ्कीने स्वीकारकी ‘रेकी’की बात
१५ फरवरी, २०२२
महाराष्ट्रके प्रसिद्ध तीर्थ स्थान शिर्डीपर आतङ्की
आक्रमण करनेके लिए षड्यन्त्र रचा जा रहा है । दुबईसे पकडे गए एक आतङ्कीसे पूछताछमें यह बात सामने आई है । दुबईसे पकडे गए आतङ्कवादीने शिर्डी आकर ‘रेकी’ करनेकी बात स्वीकार की है । गुजरात ‘एटीएस’की ओरसे पाकिस्तानसे जुडे ‘दहशतवादी’ संगठनसे सम्बन्धित आतङ्कियोंको अभिरक्षामें (हिरासतमें) लिया गया था ।
गुजरात ‘एटीएसने जिन आतङ्कियोंसे पूछताछ की है, उसमें यह बात सामने आई है कि शिर्डीमें ‘रेकी’ किए जानेके अतिरिक्त देहलीके सुदर्शन ‘टीवी’के कार्यालयमें जाकर भी ‘रेकी’ की गई है । पकडे किए गए आतङ्कीने सुदर्शन ‘टीवी’के सम्पादकके शिर्डी स्थित घरकी भी ‘रेकी’ किए जानेकी बातको स्वीकार किया है । इस षड्यन्त्रके सामने आनेके पश्चात मन्दिर प्रशासनने सुरक्षा व्यवस्थाको और दृढ कर दिया है ।
दुबईसे पकडे किए गए आरोपियोंके नाम ‘मौलाना’ शब्बीर पठान, अयूब झबरावाला, ‘मौलाना’ गनी उस्मानी है । गुजरात ‘एटीएस’के प्रतिवादके (दावेके) अनुसार, पकडे किए गए आतङ्कियोंका सम्बन्ध पाकिस्तान स्थित आतङ्की संगठनसे है । अभीतक पकडे गए सभी आरोपियोंसे कठोरतासे पूछताछ की जा रही है ।
भारतमें प्रसिद्ध तीर्थ स्थानोंको अपना लक्ष्य बनाकर आतङ्की भारतकी आस्थाको चोटिल करना चाहते है । इसकी मूल जड पाकिस्तान है, जिसका समूल नाश होनेपर ही ऐसी परिस्थितियोंका पूर्ण समाधान निकलेगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply