असमकी बांग्लादेश सीमापर गोवंशकी तस्करी करनेवालोंकी ओरसे सीमा सुरक्षा बलके सैनिकोंपर आक्रमण
१५ फरवरी, २०२२
असमके मानकाचरकी बांग्लादेश सीमापर सीमा सुरक्षा बलद्वारा की गई ‘गोलीबारी’में एक बांग्लादेशी तस्कर मारा गया । यहां कुछ तस्कर सीमापर लगी बाडके ऊपरसे गायोंको ‘क्रेन’की सहायतासे ऊपर उठाकर बांग्लादेशकी सीमामें फेंक रहे थे । इस समय सैनिकोंद्वारा उन्हें रोकनेका प्रयास करनेके मध्य उन्होंने सैनिकोंपर आक्रमण किया । इस समय यहांसे ३ गायें और ‘हथियार’ अधिकृत किए गए । सीमा सुरक्षा बलके अधिकारियोंने बताया कि भारतकी ओरसे २० से २५ तस्कर गायोंको सीमापर लगी बाडके ऊपरसे बांग्लादेशकी सीमामें फेंक रहे थे ।
सीमा सुरक्षा बलके अधिकारियोंद्वारा दी गई जानकारीके अनुसार, वर्ष २०२१ में ११ कोटि रुपयोंके मादक पदार्थों सहित ८ सहस्र गोवंश अधिकृत किए गए, उसी प्रकार ११७ बांग्लादेशी नागरिकोंको पकडा गया ।
गोहत्या व गोरक्तको पावन मनानेवाली राक्षसी व मनोविकृत विचारधारको पोषित करनेवाले राष्ट्रों, संगठनों व जनसमूहोंको पूर्णतः ध्वस्त करना होगा । तभी निर्दोष गोमाताएं पूर्णतः सुरक्षित होंगी । अन्यथा सृष्टिके असन्तुलनका प्रकोप अतिभयावह व अकल्पनीय होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply