‘हिजाब’पर भारतमें जनमतसंग्रह करानेके लिए पाकिस्तानके द्वारा ‘खालिस्तानी’ संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’का उपयोग
१४ फरवरी, २०२२
देशमें जहां आजके समयमें ‘हिजाब’पर विवाद चल रहा है, तो अन्य ओर ‘पाकिस्तानी’ गुप्तचर संगठन ‘आईएसआई’ने ‘खालिस्तानी’ आतङ्की संगठनके माध्यमसे भारतमें अराजकता फैलानेका षड्यन्त्र रचा है । प्रतिबन्धित ‘खालिस्तानी’ आतङ्की संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’का प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नूने इस विषयमें दृश्यश्रव्य प्रसारित किया है । उसके कारण भारतीय गुप्तचर संगठनने सतर्क रहनेकी चेतावनी दी है । इस दृश्यश्रव्यमें पन्नूने भारतीय मुसलमानोंको ‘हिजाब’के विषयपर जनमतसंग्रह करानेकी और भारतको ‘उर्दूस्तान’ बनानेकी दिशामें अग्रसर होनेका आवाहन किया है और उसके लिए एक जालस्थल भी बनाया गया है ।
पाकिस्तान, ईर्ष्याके वशीभूत निकृष्टतम कृत्य करेगा ही, इसमें आश्चर्य नहीं करना चाहिए; अपितु भारत शासनको सतर्क रहकर, इससे निपटनेके उपाय करने चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply