छात्राओंको ‘हिजाब’ पहननेसे रोकनेपर प्रधानाध्यापकको मिली धमकी, अब तुम जीवित नहीं बचोगे
२० फरवरी, २०२२
कर्नाटकके मडिकेरी जनपदके एक कनिष्ठ महाविद्यालयके प्रधानाध्यापकको प्राण हर लेनेकी धमकी मिली है । प्रधानाध्यापकने ‘हिजाब’ पहनकर आई छात्राओंको विद्यालयसे घर भेज दिया था, जिसके पश्चात उन्हें धमकी मिली है । प्रधानाध्यापकने शनिवारको ‘पुलिस’के समक्ष परिवाद प्रविष्ट कराते हुए आरोप लगाया है कि एक व्यक्तिने उन्हें प्राण हर लेनेकी धमकी दी है ।
मडिकेरी कनिष्ठ महाविद्यालयके प्रधानाध्यापक विजयके परिवादके आधारपर ‘साइबर’ अपराध ‘पुलिस’ने प्रकरणकी जांच आरम्भ की है । सामाजिक जालस्थलपर प्राण हर लेनेकी धमकी देनेवाले मोहम्मद तौसीफ नामके व्यक्तिके विरुद्ध परिवाद प्रविष्ट किया गया है । प्रधानाध्यापक विजयने बताया कि उन्हें धमकी दी गई है कि अब तुम जीवित नहीं बचोगे । प्रधानाध्यापकने बताया कि उन्होंने छात्रोंको मात्र शासकीय आदेश और कर्नाटक उच्च न्यायालयके अन्तरिम आदेशके बारेमें समझानेका प्रयास किया था ।
विजयने कहा, “छात्रोंने इस प्रकरणपर आरोप लगाए और उत्तर दिया, जिससे हमें दुःख हुआ । हम दुःखी हैं; परन्तु वह निर्दोष हैं । इसे लेकर अच्छे सन्देश भी हैं; किन्तु इस व्यक्तिने अपशब्द बोले है और धमकी दी है ।
‘हिजाब’ विवादके पीछे जिहादी सोच एवं आतङ्कवादी तत्त्वोंका रहस्योद्घाटन करनेकी आवश्यकता है । आतङ्की षड्यन्त्र मुसलमान छात्रोंको यह बतानेके लिए है कि उनकी धार्मिकता, शिक्षासे अधिक महत्त्वपूर्ण है, जबकि इनको भडका रहे अधिकतर जिहादियोंकी सन्तानें विदेशोंमें शिक्षारत हैं और पश्चिमी सभ्यताका अनुसरण करती हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply