नाजी प्रतीकसे ‘स्वस्तिक’की तुलना न करें प्रधानमन्त्री टुडो, अमेरिकाके हिन्दू संगठनोंकी ललकार
१९ फरवरी, २०२२
अमेरिका स्थित एक हिन्दू संगठनने कनाडाके प्रधानमन्त्री जस्टिन टुडो और भारतीय मूलके नेता जगमीत सिंहसे ‘स्वस्तिक’की तुलना नाजी प्रतीक ‘हकेनक्रेज’से न करनेका आग्रह किया है । कनाडामें वैश्विक महामारी सम्बन्धी प्रतिबन्धोंके विरुद्ध विशाल स्तरपर विद्रोह प्रदर्शन हो रहे हैं । कनाडाके ओटावामें ‘ट्रकों’से मार्ग बाधित किया गया है । कनाडासे अमेरिका जानेवाले मार्ग भी बाधित किए गए हैं ।
शासनने स्थितिको पूर्ववत करनेके उद्देश्यसे देशमें आपातकाल लगा दिया है । ऐसेमें जगमीत सिंहने प्रदर्शनकारियोंपर स्वस्तिक लहरानेका आरोप लगाते हुए ‘ट्वीट’ किया है कि स्वस्तिककी यहां आवश्यकता नहीं है । उसे आपसमें वैमनस्य फैलानेवाला प्रतीक बताया है ।
‘हिन्दुपेक्ट’ नामक संगठनने टुडो और जगमीतसे ऐसे वक्तव्य न देनेका आग्रह करते हुए कहा है कि ‘स्वस्तिक’ हिन्दुओं, बौद्धों, सिखोंके लिए एक शुभ प्रतीक है । इसकी तुलना नाजी प्रतीक ‘हकेनक्रेज’से न करें । इससे वैमनस्य बढेगा । गत दिनों कनाडाके ६ हिन्दू मन्दिरोंको क्षतिग्रस्तकर लूटपाट की गई ।
नाजी प्रतीक ‘हकेनक्रेज’ ‘स्वस्तिक’से मिलता-जुलता है । ध्यानसे देखनेपर दोनोंमें अन्तर ज्ञात होता है । अकारण हिन्दू प्रतीकका अपमान न हो । हिन्दू संगठनोंने उचित किया । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply