१९९६ के चारा घोटालाके ५ वें प्रकरणमे लालू प्रसाद यादव दोषी


१६ फरवरी, २०२२
     केन्द्रीय जांच ब्यूरोके विशेष न्यायालयने बिहारके चारा घोटालेके ५ वे प्रकरणमें अर्थात ‘डोरंडा ट्रेजरी’से (डोरंडा तिजोरीसे) अनधिकृत पद्धतिसे १३९ करोड ५० लाख रुपए निकाले जानेकी घटनामें बिहारके तत्कालीन मुख्यमन्त्री लालू प्रसाद यादवको दोषी ठहराया है । इस घटनामें लालू प्रसाद यादवको कितने वर्षोंका कारावास होगा या उन्हेंं प्रतिभूति प्राप्त होगी अथवा नहींं ? इसका निर्णय २१ फरवरीको होगा, ऐसा कहा जा रहा है । इस घटनामेंं अन्य २४ आरोपियोंकी मुक्त किया गया है और ३४ लोगोंको ३ वर्षोंका कारावास सुनाया गया है । लालू प्रसाद यादवके साथ ४१ दोषियोंको दण्ड दिया जाएगा ।
       चारा घोटालाके कुल ५ प्रकरणोंमेंं लालू प्रसाद यादवको आरोपी बनाया गया था । इससे पूर्व ४ प्रकरणोंका निर्णय देकर न्यायालयने सभी  प्रकरणोंमें उन्हें दोषी ठहराकर दण्ड दिया है । अब दिया गया निर्णय ५ वें प्रकरणका है । यह घोटाला १३९ करोड ५० लाख रुपयोंका है । वर्ष १९९६ मेंं प्रविष्ट किए गए इस अपराध मेंं १७० जन आरोपी थे । इनमेंं से ५५ की मृत्यु हो चुकी है, जबकि ७ आरोपियोंको ‘सीबीआई’’ने शासकीय साक्षी बनाया है ।
      ‘न्यायमें विलम्ब, न्यायसे वंचित रखना है ।’ २६ वर्षोंके पश्चात यदि आरोपीको दोषी ठहराया जा रहा हो, तो क्या इसे न्याय कहा जा सकता है ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution